{"_id":"5c436789bdec2273a67c90d9","slug":"41547921289-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुराई व नशाखोरी को दूर करने के लिये मलकपुर में हुई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुराई व नशाखोरी को दूर करने के लिये मलकपुर में हुई बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। गांव मलकपुर में समाज में फैली बुराइयों और युवाओं में बढ़ती नशे की लत को दूर करने के लिए सर्व समाज के कुछ लोगों की बैठक का आयोजन हुआ। इसमें युवाओं में तेजी से फैलते नशे के खिलाफ एकजुट होने के लिए लोगों को जागरूक करने को कमेटी गठित की गई।
गांव की चौपाल में शनिवार को हुई बैठक में युवाओं में तेजी के साथ फैलते नशे को रोकने के लिए गांव के 12 लोगों की एक कमेटी का गठन किया गया। यह कमेटी नशा करने वाले और इसके कारोबार करने वालों लोगों को रोकने के साथ हीं मादक पदार्थ बेचने वालों की सूचना पुलिस को देगी। पंचायत में समाज में फैली बुराइयों को दूर करने के साथ ही दहेज प्रथा पर रोक लगाने और गांव की गलियों और चौराहों पर मोबाइल में तेज आवाज गाने बजाने पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही सर्व समाज के लोगों से शिक्षा पर ध्यान देने की अपील की। अध्यक्षता वकील जंग प्रधान व संचालन पूर्व प्रधान आरिफ जंग ने की। इस दौरान मुकेश, जयसिंह, राजू, धर्मवीर, पूर्व प्रधान इरशाद, मतलूब, हाजी खुर्शीद, इनाम, आदिल सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।