{"_id":"5c421addbdec2256ab4e55b6","slug":"41547836125-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ ने तीन वैन और ट्रक सीज किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरटीओ ने तीन वैन और ट्रक सीज किए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परमिट न मिलने पर बस का किया चालान
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। एआरटीओ ने डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाते हुए जलालाबाद क्षेत्र में चेकिंग की। इस दौरान फिटनेस न कराने और अवैध रूप से सवारी ढोने पर तीन वैन को सीज कर दिया, जबकि ओवरलोड मिलने पर ट्रक सीज किया गया। इसके साथ ही एक प्राइवेट बस का परमिट न मिलने पर चालान किया गया। एआरटीओ मुंशीलाल ने बताया कि जिले में डग्गामार वाहनों की शिकायतें मिलने पर शुक्रवार को जलालाबाद क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान जलालाबाद के गंगोह मार्ग पर अनाधिकृत रूप से सवारी ढ़ोने वाली तीन वैन पकड़ी। वैन में गैस किट लगी थी, लेकिन फिटनेस नहीं कराई गई थी। अवैध रूप से सवारी ढोने और फिटनेस न कराने पर तीनों वैन सीज कर पुलिस के सुपुर्द की गई। इसी दौरान डस्ट से भरे ओवरलोड ट्रक को पकड़कर सीज किया गया। इसके अलावा चरथावल मार्ग पर प्राइवेट यात्री बस की चेकिंग की गई तो चालक परमिट नहीं दिखा सका, जिस पर बस का चालान किया गया।