{"_id":"5c3a2f63bdec22734a6fd1b1","slug":"41547317091-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने अस्थाई गोशाला बनाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने अस्थाई गोशाला बनाने के निर्देश
विज्ञापन
डीएम ने अस्थायी गोशाला बनाने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
ऊन। जिलाधिकारी ने ऊन में खाली पड़ी भूमि का निरीक्षण कर अस्थाई गोशाला बनाने के निर्देश दिए। इसके अलावा तहसील में मतदाता पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण किया।
शनिवार को डीएम अखिलेश सिंह ऊन में पहुुंचे और इस दौरान डीएम ने कस्बे में खाली पड़ी भूमि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर पंचायत चेयरमैन कुलदीप मान से कहा कि इस भूमि पर अस्थायी शेड बनाकर और चारे का प्रबंध कर अस्थायी गोशाला बनाई जाए और आवारा घूम रहे पशुओं को पकड़कर उसमें रखने की व्यवस्था की जाए। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी केपी तोमर, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार, ऊन पशु चिकित्सा प्रभारी डाक्टर हमेंदर लांबा आदि मौजूद रहे। इसके बाद डीएम ने तहसील ऊन में मतदाता पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदाता सूची में डबल बनाए गए वोटों की जांच कराकर उन्हें हटाने के निर्देश दिए।उन्होंने बीआरसी शीशपाल और अमित कुमार से डबल मतों की जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि थानाभवन विधानसभा क्षेत्र में 7,141 वोट डबल बनी है। डीएम ने एसडीएम केपी तोमर को निर्देश दिए कि वे सभी बीएलओ से मतदाता सूची की जांच कराने और मतदाता की इच्छानुसार एक ही जगह मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार चंद्रकांता भी मौजूद रही।