फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बाईपास की आपतियों पर हुई सुनवाई

बाईपास की आपतियों पर हुई सुनवाई

Sat, 12 Jan 2019 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
बाईपास की आपतियों पर हुई सुनवाई
शामली। जिले में पानीपत-नगीना-कोटद्वारा हाईवे और मेरठ-करनाल हाईवे बाईपास पर आई आपत्तियों पर सुनवाई हुई।
विज्ञापन

जिले से होकर गुजरने वाले दोनों हाईवे के लिए होने वाले भूमि अधिग्रहण के मामले को लेकर किसानों की तरफ से लगभग 350 आपत्तियां आई थी। शनिवार को एडीएम वित्त केबी सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में आपत्तियों पर सुनवाई की। किसानों ने भूमि अधिग्रहण को लेकर अपने-अपने पक्ष रखे। इस दौरान कुछ किसानों ने नए भूमि अधिग्रहण 2013 के तहत मुआवजे की मांग की। कुछ किसानों ने कहा कि बाईपास के लिए जो भूमि अधिग्रहण की गई है, वह उनके खेत से बीच होकर है। इससे उन्हें खेत के दोनों तरफ जाने के लिए रास्ता दिया जाए या फिर इस तरह से भूमि का अधिग्रहण किया जाए जिससे उनके खेत एक साइड में ही रहे। इसी तरह किसानों ने अपने-अपने पक्ष रखे। एडीएम केबी सिंह ने किसानों का पक्ष सुना। इस दौरान नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अवर अभियंता राहुल कुमार, सोमपाल सिंह और जयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
गुरु गोविंद जयंती पर सजा गुरुद्वारा
शामली। जिले में गुरु गोविंद जयंती का पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। जयंती मनाने को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। जयंती से पूर्व संध्या में गुरुद्वारे को रंग बिरंगी इलेक्ट्रिक झालरों व बल्बों से सजाया गया है।
विज्ञापन

शहर में एमएसके रोड पर रेलवे फाटक के समीप गुरुद्वारा में रविवार को गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शहर में सुबह प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके बाद गुरुद्वारे में शबद कीर्तन और लंगर का आयोजन होगा। इसकी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई। गुरुद्वारे को आकर्षक ढंग से रंग बिरंगी इलेक्ट्रिक रोशनी से सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed