{"_id":"5c3a2e7ebdec22739c3fcd3f","slug":"41547316862-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वामी विवेकानंद जयंती पर कोतवाली में पौधारोपण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामी विवेकानंद जयंती पर कोतवाली में पौधारोपण किया
विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद की जयंती पर पौधरोपण किया
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर शहर कोतवाली में पौधरोपण किया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हिमांशु गौतम ने बताया कि परिषद स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर लगभग 70 वर्षों से राष्ट्रहित में कार्य कर रहा है। जिला सहसंयोजक अनुज धानिया ने बताया कि स्वामी विवेकानंद की जयंती को विद्यार्थी परिषद युवा दिवस के रूप में मनाता है। मुदित भारद्वाज ने बताया कि संस्था युवा दिवस के रूप में मनाते हुए एक सप्ताह तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी। पहले दिन शनिवार को शहर कोतवाली में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर संस्था के सदस्यों ने अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह और कोतवाली प्रभारी पीके त्यागी को नोट बुक भेंट की।
उधर, देवी उमराकौर वैदिक इंटर कालेज बनत में स्वामी विवेकानंद जयंती धूमधाम से मनाई गई। प्रधानाचार्य देवेंद्र पाल राणा ने स्वामी विवेकानंद के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित किया। प्रधानाचार्य ने स्वामी के जीवन के बारे में जानकारी देते हुए उनके गुणों को अपने जीवन में ग्रहण करने का आह्वान किया। इस अवसर पर ऊषा रानी, सुषमा रानी, मंजू, जूली, गीता, पूजा, अंकित, रूपा, गौरव गुप्ता और मुकुल आदि मौजूद रहे।