फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   लोगों को बताए यातायात नियमों के लाभ

लोगों को बताए यातायात नियमों के लाभ

Tue, 20 Nov 2018 11:45 PM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
लोगों को बताए यातायात नियमों के लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। सड़क सुरक्षा माह के तहत वीवी इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट, एनएसएस के स्वयं सेवकों और यातायात पुलिस की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। यातायात नियमों की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया।

विद्यालय परिसर से रैली का शुभारंभ सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह, एआरटीओ मुंशीलाल, विद्यालय के प्रबंधक सजय संगल और प्रधानाचार्य एसके आर्य ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में छात्र-छात्राओं, कैडेट्स ने लोगों को हेलमेट, सीट बेल्ट, गति सीमा, ट्रिपल, राइडिंग, गलत ओवरटेक, छतों पर यात्रा न करने आदि यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। रैली अग्रसेन पार्क, सुभाष चौक, धीमानपुरा रेलवे फाटक होते हुए विद्यालय प्रांगण में संपन्न हुई। इस मौके पर विद्यालय के उपप्रधानाचार्य प्रदीप गोयल डाक्टर मनोज शर्मा, रजनीश कुमार, डाक्टर अनुराग शर्मा, डाक्टर विजय कुमार, अमरपाल सिंह, केडी यादव, 85 बटालियन के सूबेदार मेजर सुदेश कुमार, बीएचएम बलकार सिंह, श्रवण कुमार, धीरज कुमार, पंकज कुमार, सुभाष आदि का विशेष सहयोग रहा। उधर, श्री सत्यनारायण इंटर कालेज में भाषण प्रतियोगिता का शुभारंभ कोषाध्यक्ष राकेश कुमार गर्ग व प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। प्रतियोगिता में देवांश आत्रे प्रथम, अभिषेक अग्रवाल द्वितीय, साकिब ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर अनिल कुमार, सतीश कुमार, सतीश आत्रे, प्रवेंद्र तोमर, उमादेवी, अक्षय जिंदल, अश्वनी कुमार, मनोज शर्मा, रामनाथ शिवकुमार, अमित कुमार, मोहित मित्तल, लोकेश वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed