{"_id":"5beb1566bdec2269ac7ef3e0","slug":"41542133094-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप-बाइक की टक्कर में एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप-बाइक की टक्कर में एक की मौत
Updated Tue, 13 Nov 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में एक की मौत
झिंझाना। पिकअप और बाइक की टक्कर में बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गई। उधर एक युवक का शामली के अस्पताल में उपचार चल रहा है। उन क्षेत्र के गांव हरसाना निवासी घसीटा पुत्र विजय उम्र 65 वर्ष अपने पड़ोसी युवक रोहित पुत्र शिवकुमार उम्र 28 साल के साथ मंगलवार सुबह बाइक पर शामली जा रहा था। ग्राम लपराना के पास सामने से आती पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को उठाकर शामली के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान घसीटा की मृत्यु हो गई। जबकि रोहित की हालत गंभीर है। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि हालांकि अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। लेकिन, शीघ्र मुकदमा दर्ज कर फरार पिकअप चालक के खिलाफ कार्रवाई होगी।