{"_id":"5babd69b867a557ea94a668a","slug":"41537988251-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलिंडर लिकेज होने से घर में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलिंडर लिकेज होने से घर में लगी आग, लाखों का नुकसान
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैस सिलिंडर लिकेज होने से घर में लगी आग
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसोली में गैस सिलिंडर लिकेज होने से घर में आग लग गई। आग लगने से पीड़ित का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग को बुझाने में मां बेटे भी झुलस गए। सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची। पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मुआवजे की मांग की है।
थाना क्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसोली निवासी चांदपाल की पत्नी परमेश्वरी बुधवार सुबह गैस चूल्हे पर पानी गर्म कर रहीं थी। पानी गर्म करते समय गैस को चलता छोड़ महिला अपने घर के आंगन में साफ-सफाई करने लगी। इसी बीच गैस सिलिंडर लिकेज होने से आग लग गई। घर में धुआं उठता देख महिला ने शोर मचा दिया। महिला के शोर मचाने पर मोहल्ले के दर्जनों लोग मौके पर जमा हो गए। लेकिन आग ने घर के समान को अपनी चपेट में ले लिया था। मोहल्ले के लोगों ने पीड़ित परिवार के साथ मिलकर घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने में महिला और उसके 25 वर्षीय पुत्र कुलदीप के बुरी तरह से हाथ झुलस गए। पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह को पत्र भेजकर मुआवजे की मांग की है।