{"_id":"5b522c6b4f1c1b47748b60ad","slug":"41532111979-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 हजार ग्राहक और बैंक कर्मी सिर्फ एक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29 हजार ग्राहक और बैंक कर्मी सिर्फ एक
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन। हसनपुर लुहारी गांव स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा पर 18 गांवों के 29 हजार ग्राहकों का भार है। मगर, इन ग्राहकों के बैंक खाते संभालने के लिए सिर्फ एक ही बैंक कर्मी तैनात है। औपचारिक तौर पर फील्ड अफसर ही ब्रांच मैनेजर का काम संभाल रहा है। इस संबंध में ग्रामीण संबंधित अधिकारियों को कई बार शिकायत भी कर चुके हैं।
करीब 24 हजार की आबादी वाले क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा पर लुहारी सहित आसपास के 18 गांव निर्भर हैं। 29 हजार बैंक खाते इस बैंक में खुले हैं। साथ ही खातों से पैसे के लेनदेन से लेकर लोन लेने और किसानों का गन्ना भुगतान भी इसी बैंक में होता है। अब रही स्टाफ की बात तो बैंक में दो महीने से कोई ब्रांच मैनेजर नहीं है, छह माह से अकाउंटेंट व ढाई साल से मेसेंजर के पद खाली पड़े हैं। दो सहायकों के पद भी अर्से से रिक्त चल रहे हैं। हालांकि कुछ दिन पहले तक सहायक क्लर्क के रूप में नमन कुमार तैनात थे, लेकिन अब उनका भी तबादला हो चुका है। फिलहाल ग्राहक सहायक के रूप में राकेश कुमार के कंधों पर पूरी जिम्मेदारी थोप दी गई है। जबकि फिल्ड अफसर विनय कुमार उनके साथ सहायक के रूप में काम कर ग्रामीणों का थोड़ा बहुत काम कर दे रहे हैं। अब बैंकों में नए सॉफ्टवेयर लागू कर दिए गए है। ऐसे में ब्रांच मैनेजर नहीं होने से नई तकनीक भी इन कंप्यूटरों में अपडेट नहीं हो पाई है। इससे दिक्कतें और बढ़ रही हैं।
ग्राम प्रधान के प्रति सतीश सैनी का कहना है कि बैंक में उपभोक्ताओं की संख्या बहुत अधिक है, लेकिन स्टाफ नाममात्र का है; इससे किसानों व अन्य ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उधर, इस संबंध में एलडीएम शैलेष कुमार का कहना है कि भर्ती और नियुक्ति प्रक्रिया चलती रहती है। जहां स्टाफ की कमी होती है, वहां तैनाती कर दी जाती है। इसमें थोड़ा विलंब जरूर हो सकता है।