फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   तुष्टिकरण करने वालों से रहना है सावधान- कश्यप

तुष्टिकरण करने वालों से रहना है सावधान- कश्यप

Sat, 26 May 2018 12:44 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
तुष्टिकरण करने वालों से रहना है सावधान- कश्यप
शामली। आवला (बरेली) से भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि 2013 के सांप्रदायिक दंगे में तत्कालीन सपा सरकार ने तुष्टिकरण की नीति पर कार्य किया। वर्ग विशेष को लाभ पहुंचाया और दूसरों के साथ अन्याय किया था, जबकि भाजपा सरकार बगैर किसी भेदभाव के योजनाओं का लाभ जनता को पहुंचा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को शामली में कैराना रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि भाजपा ने सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ कार्य किया है। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में हमारी लड़ाई उन लोगों से है, जो राष्ट्रविरोधी और समाज विरोधी हैं। एक तरफ ऐसे लोग हैं जो राष्ट्रहित की सोच रखते हैं, तो दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ठगबंधन वाले हैं। मुजफ्फरनगर सांप्रदायिक दंगों पर कहा कि दंगे में रामलाल भी मरा था, तो रमजानी भी, लेकिन तत्कालीन सपा सरकार ने रमजानी को लाभ देकर तुष्टिकरण की नीति पर कार्य किया, जिस कारण आज भी लोग उस घटना को नहीं भूलते हैं। कैराना लोकसभा क्षेत्र में करीब दो लाख कश्यप मतदाता हैं, जो चुनाव परिणामों में अहम भूमिका निभाते हैं। इसीलिए 500 बूथों पर कश्यप समाज के 2500 कार्यकर्ता लगाए गए हैं। वहीं, शाहजहांपुर की जलालाबाद विधानसभा सीट से प्रत्याशी रहे मनोज कश्यप ने फिर कहा कि कैराना उपचुनाव में यदि भाजपा हारती है और राष्ट्रविरोधी जीतते हैं, तो पाकिस्तान में दीवाली मनेगी। क्योंकि राष्ट्रविरोधी मा नसिकता के लोग उपचुनाव में उतर रहे हैं और पाकिस्तानी सोच को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि कैराना क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या गुंडागर्दी का हावी होना था, इसी कारण कैराना पलायन का मुद्दा उठा। ऐसे लोग पाकिस्तान परस्त ही कहे जाएंगे जो तिरंगा झंडा फहराने पर हत्या कर देते हैं। जो भारत माता की जय बोलने में विश्वास नहीं करता, उसकी सोच पाकिस्तान परस्त है। इस दौरान विधायक विजय कश्यप, पूर्व सांसद नरेंद्र कश्यप, पूर्व मंत्री हीरालाल कश्यप, दिवाकर कश्यप, रामजीलाल कश्यप और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता चंद्रमोहन ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed