{"_id":"5ad4f4884f1c1b80028b4e7c","slug":"41523905672-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ के खिलाफ प्रदर्शन करेगी भाकियू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरटीओ के खिलाफ प्रदर्शन करेगी भाकियू
Updated Tue, 17 Apr 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एआरटीओ के खिलाफ प्रदर्शन करेगी भाकियू
शामली। हरियाणा से आने वाले गन्ना लदे वाहनों को रोकने और कार्रवाई करने पर भारतीय किसान यूनियन ने नाराजगी जताई है। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बताया कि शामली प्रशासन हरियाणा के किसानों का उत्पीड़न कर रहा है, जो बर्दाश्त नहीं होगा। फोन पर हुई बातचीत में राकेश टिकैत ने कहा कि यूपी के किसान भी धान, गेहूं और आलू बेचने के लिए हरियाणा में जाते हैं। इसी तरह हरियाणा के किसान गन्ना बेचने यूपी में आते हैं, जिन्हें रोकना नहीं चाहिए। उन्होंने बताया कि एआरटीओ हरियाणा के किसानों के गन्ने लदे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं, जो न्यायोचित नहीं है। किसान चाहे किसी भी प्रदेश का हो, उसका उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंगलवार को शामली एआरटीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।