{"_id":"5abbe2df4f1c1bf1298b4649","slug":"41522262751-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोबारा होगी परीक्षा, बढ़ गई बच्चों की टेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोबारा होगी परीक्षा, बढ़ गई बच्चों की टेंशन
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ गई बच्चों की टेंशन
शामली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) के इंटर की अर्थशास्त्र और हाईस्कूल के गणित विषय की परीक्षा रद्द कर दी गई। इन दोनों परीक्षाओं का पेपर दिल्ली में लीक हो गया, जिसके बाद इनकी परीक्षा दोबारा कराई जाएंगी। इसको लेकर छात्र छात्राओं में रोष व्याप्त हो गया।
गौरतलब है कि सीबीएसई इंटर की अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा 26 मार्च को संपन्न हुई थी। शामली जिले में इस विषय के 789 बच्चे पंजीकृत हैं, जिनमें से 26 अनुपस्थित रहे थे। वहीं, बुधवार को हाईस्कूल गणित विषय की परीक्षा हुई, जिसमें जिले में पंजीकृत करीब 2600 बच्चों में से 23 अनुपस्थित रहे। दोपहर में ही यह सूचना फैल गई कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद ने दिल्ली में पेपर दिल्ली में लीक होने के कारण इन दोनों परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है और परीक्षा दोबारा कराई जाएंगी। इसको लेकर छात्र छात्राओं में नाराजगी हो गई। हाईस्कूल गणित विषय की परीक्षा देकर लौटते समय कई स्थान पर बच्चों ने नाराजगी जताते हुए शोरशराबा भी किया।
इस बारे में हनुमान रोड निवासी हाईस्कूल की छात्रा मुस्कान का कहना है कि परीक्षा अच्छी हुई थी, पेपर भी आसान आया था। करीब 65 प्रतिशत अंक आने की उम्मीद थी, जैसे ही पता चला कि परीक्षा रद्द हो गई है और दोबारा परीक्षा देनी पड़ेगी, तो बहुत मायूसी हुई। वहीं, हाईस्कूल की छात्रा विधि संगल निवासी ज्वालागंज मंडी ने भी बताया कि दोबारा परीक्षा कराने का फैसला बच्चों के साथ खिलवाड़ है। इनके अलावा हाईस्कूल के छात्र अभिनव निवासी मालेंडी ने भी यही बताया कि गणित का पेपर अच्छा हुआ था, जैसे ही पता चला कि दोबारा परीक्षा देनी होगी, तो अब फिर से तैयारी करने में जुटना पड़ेगा। वहीं, कमला कालोनी निवासी इंटरमीडिएट के छात्र सात्विक संगल ने बताया कि अर्थशास्त्र की परीक्षा अच्छी हुई थी। परीक्षा हुए दो दिन बीत गए, ऐसी उम्मीद नहीं थी कि दिल्ली में पेपर लीक होगा और अब दोबारा से परीक्षा देनी पड़ेगी। सात्विक ने बताया कि पेपर अच्छा हुआ था। वहीं, कुडाना निवासी छात्र अमन ने बताया कि दोबारा परीक्षा कराने का फैसला छात्र छात्राओं के हित में नहीं है। उधर, सिल्वर बेल्स स्कूल के प्रधानाचार्य एवं जिला परीक्षा समन्वयक डाक्टर एके गोयल का कहना है कि हाईस्कूल गणित और इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र की परीक्षा रद्द होने की सूचना मिली है। सीबीएसई से नई तिथि की जानकारी होने पर दोबारा परीक्षा कराई जाएंगी।