फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम हुआ घोषित

परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम हुआ घोषित

Tue, 13 Mar 2018 12:14 AM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम हुआ घोषित
शामली।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा 2018 का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। जनपद में यह परीक्षा 19 से 23 मार्च तक संपन्न कराई जाएगी। परीक्षा दो पाली में आयोजित होगी। परीक्षा में करीब 72 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसके बाद 28 तक मूल्यांकन कार्य चलेगा और 31 मार्च को परीक्षाफल घोषित कर एक अप्रैल से नया शैक्षिक सत्र प्रारंभ किया जाएगा। बीएसए ने सभी विद्यालयों को 15 मार्च तक खेल, स्काउटिंग एवं क्रियात्मक परीक्षा संपन्न कराने के भी निर्देश दे दिए हैं।
सोमवार को बेसिक शिक्षा सचिव के निर्देश के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर ने जनपद के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक लेते हुए वार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा में जनपद के 750 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के लगभग 72 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। वार्षिक परीक्षा 19 मार्च से प्रारंभ होकर 23 मार्च तक चलेगी। कक्षा दो से पांच तक की परीक्षा 22 मार्च और कक्षा 6 से 8 तक की परीक्षा 23 मार्च तक चलेगी। परीक्षा दो पाली में आयोजित होगी। पहली पाली 10 बजे से 12 तक और द्वितीय पाली दोपहर एक बजे से तीन बजे तक कराई जाएगी। परीक्षा के बाद 24 से 28 मार्च तक मूल्यांकन कार्य किया जाएगा। 31 मार्च को परीक्षाफल घोषित होगा। एक अप्रैल से नया शैक्षिक सत्र प्रारंभ होगा। उन्होंने बताया कि कक्षा पांच तक का मूल्यांकन कार्य न्याय पंचायत स्तर पर और कक्षा 8 का ब्लाक संसाधन केंद्र पर होगा। इसके साथ ही उन्होंने सभी प्रधानाध्यापकों को अपने अपने स्कूलों में 15 मार्च तक खेल, स्काउटिंग एवं क्रियात्मक परीक्षाएं संपन्न कराने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी को परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने के लिए प्रश्नपत्र के लिफाफे को प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक व एसएमसी सदस्य की उपस्थिति में ही खोलने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को नकलविहीन परीक्षा एवं मूल्यांकन कार्य पूर्ण कराने की जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन

वार्षिक परीक्षा 2018 के कार्यक्रम की समय सारिणी
कक्षा दो सेे पांच तक का कार्यक्रम
19 मार्च को हिंदी प्रथम पाली, कला संगीत, पर्यावरण अध्ययन द्वितीय पाली, 20 मार्च को गणित प्रथम पाली, संस्कृत, उर्दू द्वितीय पाली, 21 मार्च को अंग्रेजी प्रथम पाली, सामाजिक विषय द्वितीय पाली, 22 मार्च विज्ञान प्रथम पाली, नैतिक शिक्षा द्वितीय पाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा 6 से 8 तक का कार्यक्रम-------
19 मार्च को हिंदी प्रथम पाली, संस्कृत व उर्दू द्वितीय पाली, 20 मार्च में बीज गणित, अंक गणित एवं रेखा गणित की प्रथम पाली में, बेसिक क्राफ्ट द्वितीय पाली, 21 मार्च सामाजिक विषय, इतिहास एवं नागरिक शास्त्र, भूगोल की प्रथम पाली, कला, संगीत, पर्यावरण अध्ययन की द्वितीय पाली में, 22 मार्च में विज्ञान की प्रथम पाली, अंग्रेजी की द्वितीय पाली में, 23 को पर्यावरण अध्ययन प्रथम पाली में, खेल एवं स्वास्थ्य की परीक्षा द्वितीय पाली में आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed