{"_id":"5a9458fd4f1c1bf07b8b9847","slug":"41519671549-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक कर डीजे संचालकों को दी हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक कर डीजे संचालकों को दी हिदायत
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजे संचालकों को दी हिदायत
कैराना।
होली के मद्देनजर कैराना कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने डीजे संचालकों के साथ बैठक कर निर्देश दिए कि होली और दुल्हैंडी पर डीजे का संचालन नहीं किया जाए। क्योंकि डीजे पर डांस करते समय कई बार झगड़ा होने की आशंका रहती है। यदि किसी डीजे संचालक ने इसका उल्लंघन किया, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। सोमवार को कैराना कोतवाली परिसर में डीजे संचालकों के साथ हुई बैठक के दौरान कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने कहा कि रंगों के त्योहार होली को शांतिपूर्ण संपन्न कराना हम सभी का दायित्व है। पुलिस अपने स्तर से सुरक्षा को लेकर सतर्क है, लेकिन डीजे संचालकों को भी इसमें अपना सहयोग देना होगा। उन्होंने कहा कि होली पर डीजे का संचालन कतई नहीं होगा। चूंकि डीजे को लेकर कई बार विवाद की स्थिति पैदा होती है। उन्होंने कहा कि यदि कोई डीजे बजाने का दबाव बनाता है, तो उसके संबंध में पुलिस को सूचना दें, लेकिन डीजे नहीं बजाया जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमन सिंह के अलावा विभिन्न डीजे संचालक मौजूद रहे।