{"_id":"5a340e984f1c1b001c8b8fc3","slug":"41513361048-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषण प्रतियोगिता में मुस्कान रही विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषण प्रतियोगिता में मुस्कान रही विजेता
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
शामली। वीवी पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम और द्वितीय इकाई का शिविर आयोजित हुआ। श्रमदान करने के साथ ही भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें सभी स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया। वहीं छात्राओं को महिला हेल्पलाइन के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. वंदना ने किया। पहले चरण में भाषण प्रतियोगिता हुई। जिसका शीर्षक ‘स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा’ रहा। जिसमें प्रथम स्थान पर मुस्कान, द्वितीय स्थान पर आकाश कुमार और तृतीय रितिका ने प्राप्त किया। वहीं डॉ. प्रताप कुमार ने बाल गंगाधर तिलक द्वारा राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम में किए गए महत्वपूर्ण योगदान को स्वयंसेवकों को समझाया। डॉ. मंजू मगन ने सभी स्वयंसेविकाओं को बताया कि किसी भी परिस्थितियों का सामना मजबूती से करना चाहिए। उन्होंने सभी को महिला हेल्पलाइन 1090 के बारे में जागरूक किया। द्वितीय सत्र में सभी स्वयंसेवकों ने कॉलेज परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। जिसमें सभी ने श्रमदान करते हुए मैदान में फैले कूड़े को इकट्ठा कर एकत्र कर एक निश्चित स्थान पर डाला और स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान डॉ. मंजू मगन, डाक्टर प्रताप कुमार, जयनारायण बंसल, छवि, बबली, अरविंद आदि मौजूद रहे।