फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   भव्य शोभायात्रा निकाली, बुराई का प्रतीक धू-धूकर जला

भव्य शोभायात्रा निकाली, बुराई का प्रतीक धू-धूकर जला

Sun, 01 Oct 2017 12:11 AM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
भव्य शोभायात्रा निकाली, बुराई का प्रतीक धू-धूकर जला
कांधला।
विज्ञापन

कस्बा कांधला में विजयदशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के सकुशल संपन्न होने पर रावण के पुतले का दहन किया गया।

शनिवार को श्री रामलीला कमेटी मंडप पंचवटी की ओर से शोभायात्रा का आयोजन किया गया। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने परंपरागत ढंग से अस्त्र- शस्त्रों का पूजन किया। शोभायात्रा में शेर पर सवार माता दुर्गा, माता सरस्वती, राधा कृष्ण, भारत माता की झांकी, शिवा माता पार्वती, गणेश, शहीद भगत सिंह, चंद्र शेखर आजाद व भगवान राम, सीता, रावण-अहिरावण, राम लक्ष्मण हनुमान की युद्ध की सुंदर झांकी शोभायात्रा में शामिल रही। नगर के विभिन्न स्थानों पर जलपान की व्यवस्था कर भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई कैराना रोड स्थित रामलीला मंचन स्थल के प्रांगण में पहुंचकर संपन्न हुई। इसके बाद राम और रावण का युद्ध हुआ। भगवान राम ने अग्नि बाण से बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि सपा एमएलसी चौधरी वीरेंद्र सिंह ने लोगों से राम के आदर्श पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान रामकुमार सिंघल, लोकेश गोयल, श्यामकुमार, राजेंद्र, राजीव अग्रवाल, जोनी शर्मा, अशोक महेश्वरी सहित हजारों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed