{"_id":"59c6af934f1c1b9c688b61bd","slug":"41506193299-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड्डी वाला चौराहे पर पूरा दिन रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड्डी वाला चौराहे पर पूरा दिन रहा जाम
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना।
शनिवार को गाडीवाला चौराहे पर पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही।
शनिवार को शामली में शोभायात्रा को देखते हुए एसपी के आदेश पर करनाल से आने वाले वाहनों का डायवर्जन कर झिंझाना से कैराना-थानाभवन मार्ग पर निकाला गया। इसके चलते पूरा दिन गाडीवाला चौराहे पर जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान पुलिसकर्मियों से कई वाहन चालकों की नोकझोंक भी हुई। बाद में हुड़दंग मचाने वाले वाहन चालकों को पुलिस ने लाठियां फटकार कर कैराना मार्ग से निकाला।
शराबी ने महिला को बदनीयती से दबोचा
झिंझाना। शनिवार को एक गांव में घर में सो रही महिला को पड़ोसी युवक ने शराब के नशे में धुत्त होकर दबोच लिया। महिला द्वारा शोर मचाने पर आए परिजनों ने युवक को पकड़ कर डायल-100 पुलिस को कॉल कर बुलवा लिया ओर पुलिस को सौंप दिया। बाद में आरोपी विरोत्तम निवासी कमालपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने उसका चालान कर दिया।