फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बारिश से तैयार धान की फसल और सब्जी में भारी नुकसान

बारिश से तैयार धान की फसल और सब्जी में भारी नुकसान

Sun, 24 Sep 2017 12:28 AM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
बारिश से तैयार धान की फसल और सब्जी में भारी नुकसान
बारिश से तैयार धान की फसल को नुकसान
विज्ञापन

थानाभवन।
नगर और ग्रामीण क्षेत्र में दो दिन से लगातार हो रही बरसात से मौसम का मिजाज एकदम बदल गया। किसानों ने बताया कि हवा और बरसात के कारण धान की फसल गिर जाने के कारण नुकसान हुआ है। वहीं, सब्जी की फसल को भी बारिश से नुकसान हुआ है। हालांकि गन्ना किसानों का कहना है कि पछेती धान और गन्ने को सिंचाई की आवश्यकता थी, जो पूरी हो गई। इस बरसात से फसल में जान पड़ गई है। वहीं, दिनभर बूंदाबांदी व बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। बाजारों में भी आवागमन कम होने से दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते दिखाई दिए।

बारिश के चलते गिरा मकान, कई घायल
थानाभवन। झमाझम बारिश के चलते मकान की छत गिर गई। मकान में सोए मकान स्वामी व उसकी पत्नी व दो बहनें घायल हो गए। मलबे में दबने से घर का कीमती सामान बर्बाद हो गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव मानकपुर निवासी कंवलजीत शुक्रवार की रात अपनी पत्नी सीमा व दो बहनों पूनम (12) व पायल (14) के साथ अपने मकान में सो रहे थे। शुक्रवार की रात 10 बजे कमरे की छत भरभराकर गिर गई। छत गिरने की आवाज सुन आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच मलबे में दबे कंवलजीत उसकी पत्नी सीमा व दोनों बहनों पूनम व पायल को बाहर निकालकर थानाभवन स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराकर उपचार कराया। पूनम व पायल को गंभीर चोटें आई है। कंवलजीत ने बताया छत गिरने से उसके मलबे में घर का कीमती सामान दबकर बर्बाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed