{"_id":"59c55d524f1c1b9c688b5f6d","slug":"41506106706-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायत पर छापा मारकर क्लीनिक को किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायत पर छापा मारकर क्लीनिक को किया सील
Updated Sat, 23 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक सील किया
झिंझाना(शामली)। झोलाछाप डाक्टर की शिकायत पर पहुंचे एसीएमओ ने क्लीनिक को सील कर दिया। मामले में 15 दिनों में अपना स्पष्टीकरण देने को कहा है।
शुक्रवार को एसीएमओ डॉक्टर सुशील कुमार ने कस्बे के मुख्य बाजार स्थित झोलाछाप विनोद सरोहा के क्लीनिक कर पर छापा मारकर उससे अपनी डिग्री दिखाने के लिए कहा, लेकिन वह कोई कागज नहीं दिखा पाया। जिसके चलते डॉक्टर सुशील कुमार ने उसकी दुकान को सील कर उसको नोटिस देकर सात दिनों में अपना स्पष्टीकरण दाखिल करने के लिए कहा। डॉक्टर सुशील कुमार ने बताया कि विनोद कुमार निवासी नोनांगली द्वारा 16 अगस्त में जिलाधिकारी शामली को प्रार्थनापत्र देकर उक्त डाक्टर से दवाई लेने के बाद शरीर में एलर्जी होने की शिकायत की हुई है। जिस कारण उसको परेशानी हुई थी।
जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह के आदेश पर कार्रवाई की गई है। उधर, एसीएमओ की कार्रवाई के विरोध में व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष विनोद संगल, आशीष मित्तल आदि व्यापारियों ने पहुंचकर अपना विरोध जताते हुए कहा कि आए दिन अधिकारी आकर कार्रवाई के नाम पर उगाही कर लौट जाते हैं। एसीएमओ ने अगले माह से अभियान चलाकर सभी दुकानों के निरीक्षण करने की बात कही है।