{"_id":"5974ec0e4f1c1b4d608b4674","slug":"41500834830-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊन ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊन ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली/झिंझाना।
ब्लाक प्रमुख ऊन की कुर्सी को लेकर हलचल मचने वाली है। ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी चल रही है, जिसके लिए क्षेत्र पंचायत सदस्य लामबंद हो रहे हैं। झिंझाना में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में ब्लाक प्रमुख के खिलाफ मोर्चा खोला गया, जिसके बाद अविश्वास प्रस्ताव के लिए शपथपत्र तैयार कराए गए। जल्दी ही रणनीति के तहत इन शपथपत्रों को जिला प्रशासन को सौंपा जाएगा।
ऊन क्षेत्र पंचायत में कुल 115 सदस्य हैं। मौजूदा ब्लाक प्रमुख मेमकला पत्नी करमवीर सिंह हैं। रविवार को झिंझाना में ऊन रोड स्थित एक बैंक्वट हाल में भाजपा नेताओं की मौजूदगी में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। उसमें मौजूद सदस्यों ने कहा कि ब्लाक प्रमुख मेमकला मनमानी कर रही हैं तथा सदस्यों को दरकिनार किया जा रहा है। आरोप लगाया कि क्षेत्र पंचायत की बैठकों का आयोजन नहीं किया जा रहा है। विकास कार्यों में ऊन ब्लाक क्षेत्र पिछड़ रहा है, जिसके लिए ब्लाक प्रमुख जिम्मेदार हैं। कुछ सदस्यों ने प्रस्ताव रखा कि ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा, जिसके लिए बैठक में मौजूद सभी सदस्यों से शपथपत्र तैयार कराए गए। बैठक में मौजूद सदस्यों ने शपथ पत्र तैयार कराकर प्रशासन और शासन को भेजने पर सहमति दे दी। बैठक में दीपक वढेरा, सुरेश सैनी, सुधीर, राकेश, जयपाल, ओमपाल, रामकुमार, अनीता, बबलू, धर्मवीर, ताराचंद, प्रताप सिंह, जयपाल सिंह, योगेश कुमार, कुशलपाल, ब्रहमपाल और तेजपाल आदि मौजूद रहे। उधर, इस बारे में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामजीलाल कश्यप को भी सूचना दी गई। उनका कहना है कि ब्लाक प्रमुख की नीतियों की वजह से सदस्यों में असंतोष बना हुआ है। करीब 80 सदस्यों ने शपथपत्र तैयार करा लिए हैं।
--- वर्जन ---
हमें मालूम हुआ है कि कुछ क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने झिंझाना में बैठक कर अविश्वास प्रस्ताव लाने पर चर्चा की, लेकिन उनको 70 सदस्यों का समर्थन प्राप्त है। ब्लाक प्रमुख ने किसी प्रकार की मनमानी नहीं की है तथा क्षेत्र में विकास कार्य कराने में भी सदस्यों से वार्ता की जाती है। --- करमवीर सिंह, ब्लाक प्रमुख के पति