{"_id":"594d6d264f1c1b25588b484d","slug":"41498246438-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने ईओ से सफाई व्यवस्था और कैमरे लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने ईओ से सफाई व्यवस्था और कैमरे लगाने की मांग
Updated Sat, 24 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद।
व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी से मिलकर बाजार में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने एवं सुरक्षा के मद्देनजर मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी लगवाने की मांग करते हुए मांगपत्र सौंपा।
जलालाबाद में पश्चिमी उत्तरप्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल का प्रतिनिधि मंडल नगर अध्यक्ष उपेंद्र गुप्ता व महामंत्री माजिद मलिक के नेतृत्व में नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी शैलेन्द्र मिश्रा से मिला। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया। बाजारों में सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर करते हुए उस पर विशेष ध्यान देने की मांग की। व्यापारियों को अधिशासी अधिकारी द्वारा आश्वस्त कराया कि उनकी सफाई की मांग को वह तुरंत ही पूरा करेंगे। कैमरों के लिए वित्तीय समस्या का हवाला देकर उसमें असमर्थता जाहिर की। अधिशासी अधिकारी के तर्क से असंतुष्ट व्यापारियों ने अपनी इस मांग को लेकर शामली जिलाधिकारी से शनिवार को मिलने का निर्णय लिया है। मौके पर धर्मवीर पाल, राकेश पाल, मदन, अश्वनी पुंडीर बाबूराम, शहजाद, नरेश शर्मा, नजीर अहमद, राशिद चौधरी, रामभूल सिंह पुंडीर, फारूक जमाल, विनोद कुमार, बबली गर्ग, आदि मौजूद रहे।