{"_id":"594ac1c94f1c1b12498b488b","slug":"41498071497-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमा अभिकर्ता के साथ अभद्र व्यवहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमा अभिकर्ता के साथ अभद्र व्यवहार
Updated Thu, 22 Jun 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। भारतीय जीवन बीमा निगम के मेरठ से आए एक अधिकारी ने मीटिंग के दौरान बीमा अभिकर्ता के साथ अभद्र व्यवहार कर दिया। इस पर बीमा अभिकर्ताओं ने हंगामा करते हुए मीटिंग का बहिष्कार कर दिया और कार्यालय से बाहर निकल आए। बाद में समझाने बुझाने पर मामला शांत हुआ।
बुधवार को अपराह्न करीब चार बजे वर्मा मार्केट स्थित एलआईसी दफ्तर में बीमा अभिकर्ताओं की मीटिंग बुलाई गई, जिसमें मेरठ से आए एक अधिकारी ने बीमा अभिकर्ताओं से वार्ता की। आरोप है कि उक्त अधिकारी ने बीमा अभिकर्ता वीरेंद्र के साथ अभद्र व्यवहार कर दिया। इस पर सभी बीमा अभिकर्ता में रोष व्याप्त हो गया। इससे क्षुब्ध होकर अभिकर्ताओं ने मीटिंग का बहिष्कार कर दिया और बाहर निकलकर हंगामा करने लगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अधिकारी ऐसा व्यवहार करेंगे, तो बीमा अभिकर्ता एलआईसी के लिए कार्य नहीं करेंगे। बाद में अधिकारियों ने समझा बुझाकर उन्हें शांत किया।