{"_id":"5942d6e84f1c1bd63d8b465f","slug":"41497552616-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटिचालन योगासन का कराया सहजता के साथ अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटिचालन योगासन का कराया सहजता के साथ अभ्यास
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योगासन का कराया सहजता के साथ अभ्यास
शामली। आरके कॉलेज में चल रहे योग शिविर में बृहस्पतिवार सुबह साधकों को कटिचालन योगासन का अभ्यास कराते हुए उससे होने वाले लाभ की जानकारी दी।
योग प्रशिक्षक डॉक्टर श्रीपाल धामा ने साधकों को कटिचालन योगासन को सहज एवं सजग क्रिया के साथ कराया। उन्होंने बताया कि इस योग के निरंतर करने से कंधों, गर्दन, रीढ़ की हड्डी की बीमारी दूर होती है। प्रधानाचार्य लोकेंद्र कुमार ने बताया कि योगासन क्रिया को हमेेशा तनाव मुक्त होकर शरीर को ढीला छोड़कर व श्वांस पर नियंत्रण रख क्रिया करनी चाहिए। डॉक्टर अनिल चौहान ने कक्षा में योग क्रिया व घरेलू उपाय बताते हुए बरसात में होने वाले रोगों से बचाव की जानकारी दी। इस दौरान डॉक्टर सुशीला, अमृता, सुमन, कविता, सविता, नरेंद्र, इंद्रपाल, रविंद्र, सहदेव, जयदेव, राजकुमार बालियान, मुकेश तोमर आदि मौजूद रहे। ब्यूरो