{"_id":"5942d6c94f1c1be52a8b4739","slug":"41497552585-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान से बाइक लूटकर भाग रहा बदमाश दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान से बाइक लूटकर भाग रहा बदमाश दबोचा
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान से बाइक लूटकर भाग रहा बदमाश दबोचा
थानाभवन(शामली)। किसान से बाइक लूटकर भाग रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने घेर लिया। इस दौरान एक बदमाश ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया, जबकि अन्य फरार हो गए। ग्रामीणों ने डायल-100 पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची डायल-100 पुलिस ने बदमाश को पकड़ लिया।
थानभवन क्षेत्र के गांव यारपुर निवासी किसान महिपाल अपने अपने खेत से घर जा रहा था। रास्ते में बदमाशों ने किसान से उसकी बाइक लूट ली। किसान ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसको मारपीट कर घायल कर दिया और फरार होने लगे। इसी दौरान महिपाल ने शोर मचा दिया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने एक बदमाश को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर डाली। ग्रामीणों ने लूट की सूचना डायल-100 पुलिस को दी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाश को हिरासत में ले लिया और थाने में ले आई।