{"_id":"593c3d6c4f1c1bdc488b4571","slug":"41497120108-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत-कैराना चलने वाली डग्गामार जीप में वद्घा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत-कैराना चलने वाली डग्गामार जीप में वद्घा की मौत
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीप में महिला की मौत
कैराना। अपने पौत्र संग पानीपत से शामली जा रही महिला की जीप में मौत हो गई।
शनिवार दोपहर शामली के मोहल्ला पटेल नगर निवासी रामवती (50) अपने पौत्र असियन के साथ पानीपत से जीप द्वारा कैराना आ रही थी। जीप जैसे ही यमुना पुल के पास पहुंची, तो रामवती बेहोश होकर जीप से गिर गई। चालक जीप को लेकर कांधला तिराहे पर आया तथा पुलिस को सूचना दी। सूचना पर यूपी 100 डायल पुलिस मौके पर पहुंची। महिला को सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची। अस्पताल में डाक्टरों ने रामवती को मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस मृतका के पोते को साथ लेकर शामली पहुंची तथा परिजनों को सूचना दी। सूचना पर परिजन कैराना सरकारी अस्पताल पहुंचे तथा बिना पुलिस कार्रवाई के शव को अपने साथ शामली ले गए।