फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   413 cadets appeared for NCC's B certificate exam

413 कैडेट्स ने दी एनसीसी के बी प्रमाण पत्र की परीक्षा

Mon, 28 Feb 2022 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
413 cadets appeared for NCC's B certificate exam
413 कैडेट्स ने दी एनसीसी के बी प्रमाण पत्र की परीक्षा
विज्ञापन

शामली। राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज शामली में 85 बटालियन एनसीसी शामली के कैडेट्स की बी प्रमाण पत्र की परीक्षा हुई। परीक्षा में 413 कैडेट्स सम्मिलित हुए।
राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज शामली के प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने बताया कि कॉलेज में आयोजित 85 बटालियन एनसीसी कैडेट्स की बी प्रमाणपत्र की परीक्षा 35 बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल जेएस पंवार और एनसीसी ग्रुप गाजियाबाद के ट्रेनिंग ऑफिसर कर्नल दिनेश यादव के दिशा निर्देशन हुई। कैडेट्स की लिखित परीक्षा के बाद ड्रिल वैपन और मैप रीडिंग की परीक्षा ली गई। परीक्षा में 413 कैडे्टस लड़के और लड़कियां शामिल हुए। परीक्षा सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक हुई।
विज्ञापन

ड्रिल परीक्षा सूबेदार मेजर वीरेंद्र सिंह के निर्देशन में कराई गई। मेजर एनएस मान के निर्देशन में मैप रीडिंग की परीक्षा संपन्न हुई। सूबेदार हरेंद्र सिंह ने कैडेट्स की वैपन ट्रेनिंग की परीक्षा ली गई। परीक्षा संचालन में कैप्टन लोकेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, शिवकुमार, सुरेंद्र सिंह, मनोज मलिक, विवेक कुमार, संजीव पंवार, हवलदार सोहनलाल, संजीवन, डिंपल, नरेश कुमार और प्रेम थापा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed