फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   411 new corona infected found in the district

जिले में 411 कोरोना संक्रमित मिले, 263 हुए ठीक

Tue, 04 May 2021 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
411 new corona infected found in the district
जिले में 411 नए कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

शामली/कैराना। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को जिले में 411 लोग और कोरोना संक्रमित मिले हैं। कोरोना के 263 मरीज ठीक हुए हैं। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 1816 हो गई है।
मंगलवार को प्राप्त सैंपलों की जांच रिपोर्ट में शामली शहर में विभिन्न मोहल्लों में 50 से अधिक लोग संक्रमित मिले हैं। कस्बा कैराना में एंटीजन जांच में 12 नए कोरोना संक्रमित मिले, जिनमें एक महिला को ऑक्सीजन स्तर कम होने पर कोविड एल-2 अस्पताल में भेजा गया, जबकि अन्य 11 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया। इनके अलावा गांव कुड़ाना में सात, कांधला में छह, डूंडुखेड़ा में दो, एलम में पांच, जसाला में एक, इस्सोपुरटील में एक, थानाभवन में छह, मारूखेड़ी में एक, धनैना में एक, मानकपुर में एक, मलकपुर में एक, झाड़खेड़ी में तीन, कंडेला में दो, सिलावर में एक, रंगाना में तीन, झिंझाना में एक, मन्नूगढ़ में तीन, ऊन में दो, बझेड़ी में एक, भैंसवाल में एक कोरोना संक्रमित मरीज मिले।
विज्ञापन

पिंडोरा में दो, वेदखेड़ी में एक, भाज्जू में पंद्रह, खरड़ में दो, फुगाना में चार, बिटावदा में तीन, रामपुर खेड़ी में एक, करौंदा हाथी में चार नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। जंधेड़ी में एक, आदमपुर में दो, कुरमाली में एक, बहावड़ी में दो, सिंभालका में सोलह, खेड़ीकरमू में पांच, भूरा में पांच, मन्ना माजरा में एक, जहानपुरा में दो, अलीपुर में एक, दभेड़ीखुर्द में एक, बुच्चाखेड़ी में एक, बधुपुरा में एक संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीठ में दो, ऊंचा गांव में दो, तितरवाड़ा में दो, गोगवान में तीन, मामौर में एक, पठेड़ में एक, कसेरवा में एक, मंगलपुर में एक, बराला में एक, गंदेवड़ा में तीन, सोंटा रसूलपुर में दो, हरड़ में दो, यारपुर में एक, रसीदगढ़ में एक, मादलपुर में दो, सोहजनी में एक, चंदेनामाल में एक, मंटी हसनपुर में एक व गोहरनी में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। सीएमओ संजय अग्रवाल ने बताया कि जिले में 1816 सक्रिय केस में 1490 होम आइसोलेशन में हैं, जबकि 96 मरीज कोविड अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed