{"_id":"5e0500688ebc3e88127514a0","slug":"4-thousand-animals-will-be-free-artificial-insemination-in-the-district-shamli-news-mrt460720232","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 24 हजार पशुओं का होगा मुफ्त क्रत्रिम गर्भाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 24 हजार पशुओं का होगा मुफ्त क्रत्रिम गर्भाधान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली/थानाभवन। भारत सरकार की ओर से देशभर में शुरू की गई राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना के तहत जिले में 24 हजार पशुओं का पशु चिकित्सा विभाग की ओर निशुल्क गर्भाधान कराया जाएगा। योजना के तहत ही सरकार देशी पशुओं की नस्ल का सुधार कार्यक्रम भी चलाएगी।
हाल में ही भारत सरकार की ओर से देश में राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना की शुरूआत की है। इस योजना के लाभ के लिए सरकार ने प्रत्येक जिले से तीन सौ गांव चिह्नित किए जाने हैं। शामली जिले की कुल 230 ग्राम पंचायतों में 24 हजार गाय एवं भैंस का क्रत्रिम गर्भाधान कराया जाएगा। कृत्रिम गर्भाधान से देश के पशुओं की नस्ल सुधारा जाएगा। गाय या भैंस पहली बार में गर्भवती नहीं होते है तो एक पशु का तीन बार कृत्रिम गर्भाधान किया जाएगा। इसके लिए पशु चिकित्सा विभाग ने प्रत्येक गांव में एक कर्मी की नियुक्ति करनी शुरू कर दी है। किसान से सूचना मिलने पर विभाग के कर्मचारी घर पहुंचकर पशुओं का कृत्रिम गर्भाधान करेंगे। इसके अलावा योजना के तहत ही पशु चिकित्सा विभाग पशुओं की नस्ल सुधारने का काम भी करेगा। इस योजना के तहत उन पशुओं पर काम किया जाएगा, जो आठ किलो प्रतिदिन से कम दूध देते हैं। हालांकि, देश से बाहर की नस्लों के पशुओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
-----
जिले में राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना की शुरूआत हो चुकी है। फिलहाल बीस गांवों में प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही सभी गांवों के किसानों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। देश के बाहर की नस्ल के पशुओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।--डॉ पंकज कुमार, पशु चिकित्सा अधिकारी