फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   38 more corona infected including seven women found

सात महिलाओं सहित 38 और कोरोना संक्रमित मिले

Sat, 05 Feb 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
38 more corona infected including seven women found
शामली। जिले में सात महिलाओं सहित 38 और कोरोना संक्रमित मिले हैं। पूर्व में मिले कोरोना के 14 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या 399 हो गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को आई सैंपलों की जांच रिपोर्ट में गांव माजरा, सिकंदरपुर, हरसाना, पिंड़ोरा, खानपुर, झिंझाना, सिलावर, भाजू, नोजली, मंगलौरा, महावतपुर, मालेंडी, गढ़ीनौआबाद, ठिरवा, ख्वाजपुर व महावतपुर में एक-एक कोरोना संक्रमित मिला है। गांव जलालपुर, नोजल, करौदा, रामड़ा में दो-दो कोरोना संक्रमित मिले। कस्बा ऊन में तीन, कस्बा थानाभवन व कैराना में दो-दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

शामली में शिव विहार, काकानगर, माजरा रोड में एक-एक कोरोना संक्रमित पाया गया। इसके अलावा पानीपत, मुजफ्फरनगर, दिल्ली का भी एक-एक कोरोना संक्रमित मिला है। इनके सैंपल बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर लिए गए थे। संक्रमितों में सात महिलाएं व चार साल की बच्ची, 13 साल की किशोरी और 16 साल का किशोर शामिल हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. जाहिद अली त्यागी ने बताया कि जिले में 38 कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 14 ठीक हुए हैं। अब सक्रिय केस की संख्या 399 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed