{"_id":"60abf0358ebc3e13805592c7","slug":"38-gram-panchayats-will-be-sworn-in-four-shifts-shamli-news-mrt5397172173","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार शिफ्ट में 38 ग्राम पंचायतों का वर्चुअल होगी शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार शिफ्ट में 38 ग्राम पंचायतों का वर्चुअल होगी शपथ
विज्ञापन

शामली, कैराना। कैराना ब्लाक की 42 ग्राम पंचायतों में से 38 ग्राम पंचायतों पर मंगलवार व बुधवार को चार शिफ्ट में ऑनलाइन शपथ ग्रहण कराया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है।
दो मई को मतगणना हुई थी। कोरोना संक्रमण के चलते शपथ ग्रहण नहीं हो पाया था। मंगलवार व बुधवार को चार शिफ्ट में कैराना ब्लाक की 42 में से 38 ग्राम पंचायतों पर ऑनलाइन शपथ ग्रहण कराया जाएगा। खंड विकास अधिकारी डॉ. हरित कुमार ने बताया कि मंगलवार व बुधवार को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तथा दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक ग्राम सचिव गांवों में जाकर लैपटॉप अथवा मोबाइल एप के द्वारा 38 ग्राम पंचायतों पर ऑनलाइन शपथ ग्रहण कराएंगे। चार ग्राम पंचायतों ऊंचा गांव, मंडावर, मलकपुर व कंडेला में पर कोरम पूरा नहीं होने पर उनका शपथ ग्रहण अभी नहीं कराया जाएगा।
मंगलवार पहली शिफ्ट सुबह 11 से दोपहर एक बजे
ग्राम पंचायत नगलाराई, अलीपुर, गोगवान, बुच्चाखेडी, कैराना देहात, बीनडा, पावटी कला, बधुपुरा, जंधेड़ी, जगनपुर व ऐरटी।
मंगलवार दूसरी शिफ्ट दोपहर दो बजे से शाम चार बजे
ग्राम पंचायत मन्ना माजरा, ईस्सापुर खुरगान, बीबीपुर हटिया, पंजीठ, मवी अहतमाल तिमाली, मामौर, अकबरपुर सुनहेटी, रामडा, दभेडी खुर्द, शेखुपुरा, मुंडेट कला।
बुधवार पहली शिफ्ट सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे
ग्राम पंचायत हिंगोखेड़ी, भूरा, बधेव कन्नुखेड़ा, गंदराऊ, तीतरवाड़ा, जहानपुरा, बसेड़ा, मवी हैदरपुर, कसेरवा कलां, कसेरवा खुर्द।
बुधवार दूसरी शिफ्ट दोपहर दो बजे से शाम चार बजे
ग्राम पंचायत बराला, मौहम्मदपुर राई, सहपत, बरनावी, टिटौली, झाडखेड़ी।
ब्लाक में चार ग्राम प्रधान स्नातक
कैराना ब्लाक की 42 ग्राम पंचायतों में चार ग्राम प्रधान ही स्नातक हैं। जबकि सात इंटर पास, पांच हाई स्कूल तथा दो आठवीं पास हैं। बाकी सभी साक्षर बताए गए हैं।