{"_id":"616487a28ebc3e626637cef5","slug":"375-students-submitted-the-offer-letter-on-the-first-day-shamli-news-mrt5602670141","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालेजों में ऑफर लेटर जमा करने वाले विद्यार्थियों की रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालेजों में ऑफर लेटर जमा करने वाले विद्यार्थियों की रही भीड़
विज्ञापन
पहले दिन 375 विद्यार्थियों ने जमा कराएं ऑफर लेटर
शामली। यूजी में प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने दो मेरिट के बाद पहली ओपन मेरिट जारी की है। ओपन मेरिट के पहले वीवी पीजी कालेज व आरके पीजी कालेज में ऑफर लेटर जमा करने वाले विद्यार्थियों की भीड़ रही। पहले दिन लगभग 375 विद्यार्थियों ने ऑफर लेटर जमा किए।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने यूजी में प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए दो मेरिट के बाद कालेजों में 45 से 50 प्रतिशत सीटें खाली रहने पर सोमवार को पहली ओपन मेरिट जारी की है। विश्वविद्यालय ने सोमवार व मंगलवार को ऑफर लेटर जमा करने का समय दिया है। इसके बाद 13 अक्तूबर से 18 अक्तूबर तक दाखिले लेने का समय निर्धारित किया। ओपन मेरिट जारी होने पर विद्यार्थियों ने कालेजों में पहुंचकर ऑफर लेटर जमा कराने शुरू कर दिए। वीवी पीजी कालेज शामली के बीए प्रथम वर्ष के इंचार्ज प्रताप सरोहा ने बताया कि सोमवार को करीब 180 विद्यार्थियों ने ऑफर लेटर जमा कराएं हैं। पहली दो मेरिट में कालेज में कुल 512 सीट के मुकाबले 254 दाखिले हुए थे। इस तरह से 258 सीट खाली है।
मंगलवार को ऑफर लेटर जमा करने का अंतिम दिन है। इसके बाद मेरिट बनाकर दाखिले शुरू किए जाएंगे। बीकॉम प्रथम के इंचार्ज वीके जैन ने बताया कि बीकॉम में दाखिले के लिए पहले दिन कोई ऑफर लेटर नहीं आया है। आरके पीजी कालेज शामली के कार्यालय अधीक्षक सतेंद्र शर्मा ने बताया कि सोमवार को लगभग 195 विद्यार्थियों ने ऑफर लेटर जमा कराएं हैं। दो मेरिट के आधार पर कालेज में बीएससी पीएसएम में 80 सीट के मुकाबले 37, बीएससी बायो में 160 सीट के मुकाबले 108, बीएससी कृषि 240 सीट के मुकाबले 97 और बीकॉम में 160 सीट के मुकाबले 59 विद्यार्थियों के दाखिले हो चुके हैं। मंगलवार केे ऑफर लेटर जमा होने के बाद मेरिट तैयार की जाएगी। उसके बाद 13 अक्तूबर से दाखिले शुरू होंगे।