फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   37 purchase centers of sugar mills closed

चीनी मिलों के 37 खरीद केंद्र बंद

Tue, 19 Apr 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
37 purchase centers of sugar mills closed
शामली शुगर मिल। - फोटो : SHAMLI
चीनी मिलों के 37 खरीद केंद्र बंद
विज्ञापन

शामली। जिले की चीनी मिलों का पेराई सत्र समापन की ओर है। तीनों मिलों के 202 गन्ना खरीद केंद्रों में से 37 गन्ना खरीद केंद्र बंद हो गए हैं। अगले 25 दिन में जिले की तीनों चीनी मिलों का पेराई सत्र समाप्त होने की उम्मीद है। बजाज समूह की थानाभवन चीनी मिल 25 अप्रैल, ऊन मिल सात मई और शामली मिल 15 मई को बंद हो जाएगी।
161 दिन के पेराई सत्र के बाद अब चीनी मिलों को गन्ना कम मिल रहा है। हालांकि थानाभवन मिल के सामने नो केन की परिस्थितियां बन रही है। पूरे सीजन में शामली चीनी मिल 92.85 लाख क्विंटल, ऊन चीनी मिल 89.88 लाख क्विंटल और थानाभवन चीनी मिल 122.58 लाख क्विंटल मिलाकर कुल 305.31 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी हैं। शामली मिल पर 15 लाख क्विंटल, ऊन मिल पर 10 लाख क्विंटल और थानाभवन मिल पर 1.25 लाख क्विंटल गन्ना अवशेष बचा है। पिछले 24 घंटे से थानाभवन चीनी मिल नो केन से जूझ रही है। इसे देखते हुए थानाभवन मिल 25 अप्रैल, ऊन चीनी मिल सात मई और शामली चीनी मिल 15 मई तक अपना पेराई सत्र समाप्त कर देगी। चीनी मिलों के 202 खरीद केंद्रों में से 37 खरीद केंद्र बंद हो चुके है।
विज्ञापन

इनमें ऊन के 20, थानाभवन चीनी मिल के 16 और शामली मिल का एक खरीद केंद्र शामिल है। ऊन चीनी मिल के बंद होने वाले खरीद केंद्रों में मखमूलपुुर, हुरमजपुर, गंगेरु तृतीय, गंगेरु चतुर्थ, कांधला पंचम, डूंडु खेड़ा तृतीय, पलठेडी, ओदरी, तितरवाड़ा प्रथम, आल्दी प्रथम, अंबेहटा प्रथम, चौसाना, चौतरा, मंसूरा, मंगलौरा, थानाभवन चीनी मिल के लिसाढ़ के दो, सुन्ना के दो, खासपुर, इस्सौपुर खुरगान, कैराना, पठेड़, खेडा मस्तान, किवाना, जंधेडी, भैसवाल, सोंटा, मानकपुर में खरीद केंद्र बंद हो गए हैं। शामली चीनी मिल के बंद होने वाले खरीद केंद्र में अलीपुर शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी मिल खरीदा गया गन्ना कुल खरीद केंद्र बंद हुए केंद्र
शामली 92.85 31 1
ऊन 89.88 93 20
थानाभवन 122.58 78 16
कुल योग 305.31 202 37
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed