फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   36 corona positives were found in the district

जिले में 36 कोरोना पॉजिटिव मिले

Wed, 26 Aug 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
36 corona positives were found in the district
शामली। जिले में कोरोना पॉजिटिव के 36 नए केस मिले हैं। इनमें सबसे अधिक 33 लोग शहर में कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा तीन अन्य लोग जिले में अलग-अलग स्थानों पर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पूर्व में मिले कोरोना पॉजिटिव 30 लोग ठीक हुए है। जिले में सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 183 हो गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को शामली के रामसागर मोहल्ले में 65 व 24 साल की दो महिलाएं कोरोना संक्रमित मिली हैं। मोहल्ला दयानंद नगर में तीन महिलाओं समेत 11 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। एमएसके रोड पर छह साल की लड़की व दो महिला समेत छह लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। मोहल्ला पंसारियान ब्लाक रोड पर 19 वर्षीय व माजरा रोड पर 35 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। मोहल्ला गुजरातियान में 32 वर्षीय महिला व आठ वर्षीय लड़की समेत तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन

जैन मोहल्ला में 30 वर्षीय युवक व 55 वर्षीय महिला और रजवाहा पटरी मुजफ्फरनगर रोड निवासी 32 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला। इसके अलावा शाम ली के छह लोगों की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके अलावा झिंझाना क्षेत्र के गांव ऊदपुर में 36 वर्षीय युवक, बाबरी के गांव हाथी करौदा में 46 वर्षीय व्यक्ति और जलालाबाद के दभेड़ी में 39 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि जिले मेें 36 नए केस कोरोना पॉजिटिव मिले है। पूर्व में मिले कोरोना पॉजिटिव 30 लोग ठीक हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed