{"_id":"5f5a641c8ebc3e36bc26ac95","slug":"35-corona-positives-were-found-in-the-district-shamli-news-mrt500684698","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 35 कोरोना पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 35 कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन
शामली सीएचसी में सेपंल लेता चिकित्सक
- फोटो : SHAMLI
जिले में 35 कोरोना पॉजिटिव मिले
शामली। कोरोना संक्रमण जिले में लगातार बढ़ रहा है। इसके चलते 35 कोराना पॉजिटिव मिले हैं। पूर्व में कोरोना संक्रमित मिले 36 लोग ठीक हुए हैं। जिले में अब एक्टिव केस की संख्या 500 हो गई है।
बृहस्पतिवार को सैंपलों की जांच रिपोर्ट में 35 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। शहर की सीबी गुप्ता कॉलोनी में 48 वर्षीय महिला व 54 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। आर्यपुरी में 35 वर्षीय युवक, ब्राह्मणान मोहल्ले में 40 वर्षीय, पंसारियान में 30 वर्षीय युवक, कांबोज कॉलोनी में 54 वर्षीय व्यक्ति और तालाब रोड निवासी 45 वषीय व्यक्ति, रेलपार में 80 वर्षीय वृद्धा व गणेश चौक में 30 वर्षीय महिला सहित दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। मोहल्ला दयानंद नगर में 16 वर्षीय किशोर व 38 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव आई। मोहल्ला नंदू प्रसाद में 14 वर्षीय किशोरी व दो महिलाएं कोरोना पॉजिटिव मिली। मंडी मार्शगंज में दो महिलाओं समेत तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिली। वन विभाग शामली का एक कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित होना पाया गया। कस्बा थानाभवन में 29 व 30 वर्षीय दो महिलाएं व 49 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। झिंझाना में 34 वर्षीय युवक, गांव खेड़ीकरमू में 50 वर्षीय महिला, गांव टोडा में 15 वर्षीय किशोरी व 52 वर्षीय महिला, टिटौली के निकट रहने वाला 39 वर्षीय युवक, गढ़ी रामकौर में 27 वर्षीय युवक की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित मिली। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि बृहस्पतिवार को कोरोना पॉजिटिव के 35 केस मिले हैं, जबकि 36 लोग ठीक हुए हैं। इस तरह से जिले में अब कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या 500 हो गई है।