{"_id":"61900e09bb040c355b1fea7e","slug":"35-39-percent-vaccination-done-in-42-booths-shamli-news-mrt5647214127","type":"story","status":"publish","title_hn":"42 बूथों पर 35.39 प्रतिशत हुआ टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
42 बूथों पर 35.39 प्रतिशत हुआ टीकाकरण
विज्ञापन
शामली। जिले में 42 बूथों पर 3185 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगे हैं। लक्ष्य के सापेक्ष 35.39 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि शनिवार को जिले में 42 बूथों पर टीके लगाए गए। इनमें कुड़ाना ब्लाक क्षेत्र में छह बूथों पर कोवैक्सीन के टीके लगे हैं जबकि बाकी सभी बूथों पर कोविशील्ड वैक्सीन के टीके लगाए गए। उन्होंने बताया कि नौ हजार लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया था। लक्ष्य के सापेक्ष 3185 लोगों को टीके लगे हैं। 976 को पहली डोज और 2209 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगा है। जिले में 35.39 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है। टीकाकरण में 316 वॉयल खर्च हुई है।
नगर पंचायत में सोमवार कल लगेंगे कोरोनारोधी टीके
जलालाबाद। नगर पंचायत कार्यालय में डीएम के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग सोमवार 15 नवंबर को एक स्वास्थ्य शिविर लगाएगा। जिसमें कस्बे के लोगों को विभाग की ओर से कोरोनारोधी टीके लगाए जाएंगे। नगर पंचायत कार्यालय में आधार कार्ड व मोबाइल नंबर के साथ रजिस्ट्रेशन कर पुरुष व महिलाओं को टीके लगाए जाएंगे। दूसरी वैक्सीन लगवाने वालों से कार्ड देखकर दूसरा टीका लगाया जाएगा। जानकारी नगर पंचायत कर्मचारी सुनील कुमार ने दी।
मधुमेह दिवस पर कैंप का आयोजन
कैराना। विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कैंप का आयोजन किया जाएगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार को विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक एक स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिसमें शुगर की जांच व उपचार निशुल्क दिया जाएगा।