फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   3438 teenagers got anti-coronavirus vaccines in the district

जिले में 3438 किशोरों को लगे कोरोनारोधी टीके

Sun, 30 Jan 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
3438 teenagers got anti-coronavirus vaccines in the district
शामली। जिले में कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान के तहत 15 से 18 साल के 3438 किशोरों को टीके लगे हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि शनिवार को किशोरों को 42 बूथों पर टीकाकरण हुआ, जिसमें 7300 को टीके लगाने का लक्ष्य था। 18 साल से अधिक आयु के 65 बूथों पर टीके लगाए गए। 21500 लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इसमें 4744 लोगों को पहली डोज और 7987 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगा है। इसके अलावा 379 लोगों को सतर्कता डोज लगी है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि 379 लोगों को सतर्कता डोज लगाई गई। सतर्कता डोज का लक्ष्य पूरा हो चुका है। जिले में सतर्कता डोज का टीकाकरण लक्ष्य के सापेक्ष 105 प्रतिशत हो चुका है। उन्होंने बताया कि शासन ने 31 जनवरी तक पहली डोज का टीकाकरण शत प्रतिशत करने के निर्देश दिए हैं। अभी तक 97.35 प्रतिशत लोगों को टीकाकरण हो चुका है। तय समय में लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। टीकाकरण का लक्ष्य पूरा होने के बाद टीकाकरण के संबंध में शासन की अभी गाइड लाइन नहीं मिली है। शासन की गाइड लाइन के अनुसार टीकाकरण किया जाएगा। फिलहाल मतदान में जिन अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी रहेगी, उन्हें सतर्कता डोज लगाई जा रही है। मतदान कार्मिकों को दूसरी डोज लगने की तिथि से तीन माह बाद सतर्कता डोज लगाई जा रही है। सामान्य स्थिति में नौ माह बाद डोज लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जिन व्यक्तियों को पहली दोनों डोज जिस वैक्सीन की लगी है, उसी वैक्सीन की सतर्कता डोज लगेगी। अगर किसी को पहले कोवैक्सीन लगी है, तो सतर्कता डोज भी कोवैक्सीन की लगेगी। जिसे कोविशील्ड लगी है, उसी की सतर्कता डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed