फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   32 more infected including six women were found in the district

जिले में छह महिलाओं समेत 32 और संक्रमित मिले

Mon, 07 Feb 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
32 more infected including six women were found in the district
शामली। जिले में कोरोना संक्रमण में कमी आने के साथ ही संक्रमितों के मुकाबले ठीक होने वाले लोगों की संख्या ज्यादा है। इसके चलते अब सक्रिय केस की संख्या 168 हो गई है। जिले में छह महिलाओं समेत 32 और संक्रमित मिले हैं और कोरोना के पूर्व में मिले 80 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर में कोरोना संक्रमण घटता-बढ़ता रहा है। 29 दिसंबर को कोरोना संक्रमण का एक केस मिलने के साथ ही तीसरी लहर ने दस्तक दी थी। इसके बाद से कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता गया। नौ जनवरी तक जिले में कोरोना संक्रमण के केस 100 के करीब पहुंच गए थे। 10 जनवरी को 100 की संख्या पार करते हुए 144 कोरोना संक्रमित मिले थे। 13 जनवरी को 152 संक्रमित मिले और 15 जनवरी को तीसरी लहर में रिकार्ड 306 केस मिले थे। 21 जनवरी को 283 और 22 जनवरी को 256 केस सामने आए। सक्रिय केस की संख्या एक हजार को पार कर गई थी। इसके अगले दिन 23 जनवरी को 97 केस मिले। इसके बाद 29 जनवरी तक 150 के आसपास कोरोना संक्रमित मिलते रहे।
विज्ञापन

जनवरी में 20 दिन में गर्भवती महिला समेत तीन की मौत हुई। 30 जनवरी से कोरोना संक्रमण कम होना शुरू हुआ और केस की संख्या 100 से नीचे आई। पिछले एक सप्ताह से कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ी और 50 से कम केस हो गए। सोमवार को सैंपलों की जांच रिपोर्ट में 32 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें गांव बंतीखेड़ा में 57 वर्षीय, बागपत की 43 वर्षीय, मुजफ्फरनगर की 27 वर्षीय, करौदा हाथी की 37 वर्षीय, कैराना की 32 वर्षीय, जलालपुर की 47 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली है। कैराना में 13 वर्षीय किशोर कोरोना संक्रमित पाया गया। गांव लोई निवासी 48 वर्षीय, हरड़ निवासी 57 वर्षीय, खुरगान निवासी 15वर्षीय किशोर, नंगला निवासी 25 वर्षीय, कुरमाली निवासी 35 वर्षीय और हाथी करौदा निवासी 32 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. जाहिद अली त्यागी ने बताया कि 32 और कोरोना संक्रमित मिले और 80 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब सक्रिय केस की संख्या 168 रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed