फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ैंकों के सर्वर ठप, मोबाइल सेवा बंद, एटीएम एटीएम ने किया निराश

ैंकों के सर्वर ठप, मोबाइल सेवा बंद, एटीएम एटीएम ने किया निराश

Mon, 15 Apr 2019 10:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
ैंकों के सर्वर ठप, मोबाइल सेवा बंद, एटीएम  एटीएम ने किया निराश
बैंकों के सर्वर ठप, मोबाइल सेवा बंद, एटीएम ने किया निराश
विज्ञापन

थानाभवन। बीएसएनएल की लाइन क्षतिग्रस्त होने से जहां बैंकों के सर्वर ठप पड़े रहे। वहीं, बीएसएनएल के उपभोक्ताओं के मोबाइल काम नहीं कर रहे। इतना ही नहीं सर्वर ठप होने के कारण लोगों को एटीएम से पैसा न निकलने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बीएसएनएल के मुजफ्फरनगर कार्यालय से थानाभवन क्षेत्र में लाइन आ रही है। इसी लाइन से क्षेत्र के बैंकों के सर्वर चलते हैं। इसके अलावा एटीएम व बड़ी संख्या में सरकारी अधिकारियों व प्राइवेट सेक्टर के मोबाइल फोन संचालित होते हैं। अब स्थिति ये है कि पांच दिन पहले मुजफ्फरनगर से आ रही लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इस कारण पूरे क्षेत्र का बीएसएनएल का सिस्टम ठप हो गया। हालांकि, बैंक तो जैसे तैसे अपने निजी सर्वर से काम चला रहे हैं, लेकिन एटीएम पिछले पांच दिन से ठप पड़े हैं तो मोबाइल सेवा भी पूरी तरह से बंद हैं। परेशान लोग अधिकारियों को फोन पर शिकायत कर रहे हैं, लेकिन अधिकारी सुनने को ही तैयार नहीं। सोमवार को तो बैंकों की स्थिति ये थी कि वहां लोगों को पांव तक रखने की जगह नहीं मिली। लेकिन, सर्वर ठप होने के कारण आधे लोगों का भी काम नहीं हो सका। कस्बे के भारतीय स्टेट बैंक शाखा के मैनेजर सुनील कुमार ने बताया कि पांच दिन से सर्वर में दिक्कत के कारण लोगों के काम नहीं हो रहे हैं। बीएसएनएल की लाइन क्षतिग्रस्त पड़ी हैं। इस संबंध में बीएसएनएल के अधिकारियों को कई बार लिखित व मौखिक शिकायत भी की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed