फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओ ने आंतकवाद का पुतला फुंका

हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओ ने आंतकवाद का पुतला फुंका

Fri, 15 Feb 2019 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओ ने  आंतकवाद का पुतला फुंका
शामली। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले के विरोध में शहर के विजय चौक पर हिंदूू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष संजीव चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए आतंकवाद का पुतला फूंका। इस मौके पर हिंदू जागरण मंच के जिला महामंत्री संदीप वशिष्ठ, जिला महामंत्री रोहित बालियान नगर अध्यक्ष संजीव कुमार, युवा वाहिनी जिला संयोजक प्रवीण शास्त्री, अंशुल शर्मा, दीपेंद्र, राजेंद्र चौहान, रेखा संगल, नीतू वत्स, डोली बंसल, सुुनीता शर्मा, भावना सैनी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर, सहारनपुर रोड स्थित अंबा ब्लड बैंक में लायंस क्लब क्राउन की शोकसभा में क्लब के सदस्यों ने मोमबत्तियां जलाकर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। मौके पर क्लब के संस्थापक अध्यक्ष संजय संगल, क्लब के अध्यक्ष अर्जुन वर्मा, नीरज वशिष्ठ, प्रदीप विश्वकर्मा, अजय संगल, नीलेश वशिष्ठ, राजकुमार बंसल मौजूद रहे। नगर की हरे कृष्णा इंडेन सेवा गैैस एजेंसी पर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। प्रबंधक कुलदीप सिंह, राहुल, अनुराग शर्मा सौरभ, सूरज सैनी, दीपक गिरी, सोनू कश्यप, अश्वनीगिरी, नीटू जसाला, हिमाशु गोस्वामी मौजूूद रहे।
विज्ञापन


किसान सभा में जताया शोक
अखिल भारतीय किसान सभा की शोक सभा में पुलवामा जिले में आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। किसानसभा के जिलाध्यक्ष भारत भूषण, मुकेश कुमार, शीतल प्रसाद, सुखीराम, लक्ष्मीचंद, हरीचंद, सुभाष, उपेंद्र कुमार मौजूद रहे। राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच की मोहल्ला पंसारियान आयोजित शोकसभा में पुलवामा में शहीद सैनिकों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद झंझौट, जिलाध्यक्ष रामस्वरूप, जिला महासचिव वर्गिश झंझौट, जिला सयोजक नंदू प्रसाद, अरुण, प्रमोद कश्यप मौजूद रहे। गढ़ीपुख्ता कस्बे के मेन चौराहे पर कस्बे में कैंडल जलाकर शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बबल कुरैशी, अनुकूल गिरी, अनिल खटीक, अनुराग, ऋषि पाल, रणवीर गिरी, मो शहजाद, मो इकबाल, साजिद, अनिल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। कस्बे के मुस्लिम समाज ने भी शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मेन चौराहे पर कैंडल जलाकर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed