{"_id":"5c548ae8bdec227368421c10","slug":"31549044456-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"752 विद्यालयों में 58 हजार विद्यार्थियों ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
752 विद्यालयों में 58 हजार विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के बौद्धिक स्तर को जांचने के लिए विद्यालय स्तर पर ‘आओ जाने क्या सीखा’ परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में जिले के सभी 752 विद्यालयों में करीब 58 हजार विद्यार्थी परीक्षा में सम्मलित हुए। बेसिक शिक्षा अधिकारी और सचल दलों ने विद्यालयों में पहुंचकर निरीक्षण किया।
शुक्रवार को शासन के निर्देश पर परिषदीय विद्यालयों में ‘आओ जाने क्या सीखा’ परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें हिंदी, गणित, अंग्रेजी, विज्ञान, सामान्य ज्ञान के बहुविकल्पीय 100 प्रश्न आए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता वर्मा ने बताया कि जिले के सभी 752 विद्यालयों में 58 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा से पूर्व प्रश्नपत्र का लिफाफा गोपनीय ढंग से विद्यालयों में भेजा गया था। इसे विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं सहायक अध्यापकों ने संयुक्त रूप से खोला। परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए बीएसए गीता वर्मा ने कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय बनत, शामली एवं अन्य कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। इनके अलावा प्रत्येक विकास खंड पर खंड शिक्षा अधिकारियों, ब्लाक सह समन्वयक, न्याय पंचायत समन्वयकों के सचल दस्तों ने परीक्षा का निरीक्षण किया।
परीक्षा को लेकर बच्चों में उत्साह
शामली। विद्यालय स्तर पर हुई परीक्षा को लेकर बच्चों में उत्साह का माहौल रहा। प्राथमिक विद्यालय आठ में कक्षा पांच की छात्रा राशि व काजल ने कहा कि उन्होंने सभी 100 प्रश्न किए। परीक्षा की उन्हें पहले सूचना मिल गई थी, जिसकी उन्होंने तैयारी की थी। वे परीक्षा को लेकर बहुत खुश है। प्राथमिक विद्यालय नंबर छह की कक्षा चार की शालू और रिया ने भी परीक्षा को लेकर खुशी जाहिर की। पूर्व माध्यमिक कन्या विद्यालय में कक्षा आठ की आंचल और आयशा ने बताया कि परीक्षा में कुछ प्रश्न कोर्स से बाहर आने से उन्हें हल करने में मुश्किल हुई।
विज्ञापन
आठ फरवरी को होगी न्याय पंचायत स्तरीय परीक्षा
शामली। बीएसए गीता वर्मा ने बताया कि विद्यालय स्तर पर हुई परीक्षा में 50 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी आठ फरवरी को होने वाली न्याय पंचायत स्तरीय परीक्षा में सम्मलित होंगे। न्याय पंचायत स्तर पर 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थी ब्लाक स्तरीय परीक्षा में सम्मलित होंगे। इस परीक्षा में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी जनपद स्तरीय परीक्षा में सम्मलित होंगे। जिला स्तरीय परीक्षा में कक्षा वार पहले दस स्थान पाने वाले विद्यार्थियों और उनके कक्ष अध्यापकों को सम्मानित किया जाएगा।