{"_id":"5c4df489bdec227d9070b8b3","slug":"31548612745-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेल्पलाइन नंबर से सीधे पालिका में पहुंचेगी समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेल्पलाइन नंबर से सीधे पालिका में पहुंचेगी समस्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। नगरपालिका शामली की चेयरपर्सन अंजना बंसल ने गणतंत्र दिवस के मौके पर हेल्पलाइन मोबाइल नंबर जारी किया है। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में चेयरपर्सन अंजना बंसल ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद चेयरपर्सन ने हेल्पलाइन मोबाइल नंबर 8923101802 जारी किया। उन्होंने बताया कि इस नंबर से नागरिक अपनी समस्या सीधे अधिशासी अधिकारी तक पहुुंचाकर शीघ्र समाधान पा सकेंगे। बताया कि मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, गोशाला पर कोई हाउस टैक्स नहीं है बल्कि उनके द्वारा जो दुकानें एवं अन्य संपत्ति किराए पर दी गई या टावर लगवाया गया है, उसके किराये पर टैक्स है। उन्होंने नागरिकों से हाउस टैक्स एवं वाटर टैक्स समय पर जमाकर पालिका को सहयोग देने का अनुरोध किया। स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा में जिले स्तर पर सम्मान दिलाने के लिए वार्ड संख्या-25 के सफाई नायक प्रदीप मायूस को चेयरपर्सन अंजना बंसल और ईओ सुरेंद्र सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके अलावा स्थायी कर्मचारियों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, सलेकचंद संगल, शिवचरण संगल, आशुतोष पंवार सभासद, मालिनी गर्ग, कर्मवीर, सपन मोहन, सायरा बानो, बोबी निर्वाल, राजीव निर्वाल, लोकेश सैनी, गुलजार मंसूरी, हाजी खालिद, तौहीद रहमानी, आश मोहम्मद, संजीव देशवाल, रोबिन गर्ग, अमित विश्वकर्मा, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आदेश कुमार सैनी, सुखपाल सिंह, अनिल शर्मा, राकेश कांबोज, लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राजीव मलिक ने किया।