फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सपा- बसपा गठबंधन पर नेताओं की प्रक्रियाएं

सपा- बसपा गठबंधन पर नेताओं की प्रक्रियाएं

Sun, 13 Jan 2019 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
सपा- बसपा गठबंधन  पर नेताओं की प्रक्रियाएं
सपा-बसपा खुश, रालोद को उम्मीद बाकी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। सपा-बसपा गठबंधन होने के बाद राजनीतिक गलियारों में सक्रियता तेज हो गई है। इस गठबंधन से सपा और बसपा नेता खुश हैं, जबकि रालोद नेताओं को उम्मीद है कि पार्टी का भी जल्द गठबंधन होगा। उधर, कांग्रेसी नेता अकेले दम पर चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि मतदाता समझ चुके हैं कि एक दूसरे के धुर विरोधी किन मकसदों को लेकर एक साथ आए हैं।
गठबंधन को नकारेगी जनता
2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा अपने विकास कार्यों के बूते पर सपा- बसपा गठबंधन को हराने का काम करेगी। भाजपा ने गरीबों के हितों के लिए कार्य किया है। सबका साथ सबका विकास के नारे के बल पर हम चल रहे हैं। मतदाता समझ गए हैं कि एक दूसरे को कोसने वाले एक साथ किस मकसद के लिए आ रहे हैं। इसलिए गठबंधन को नकार कर जनता भाजपा को वोट देगी।
विज्ञापन

भाजपा की महिला नेता मृंगाका सिंह
भाजपा को हराएगा गठबंधन
सपा -बसपा गठबंधन गरीब, किसान ,मजदूरों और व्यापारियों का गठबंधन है। गठबंधन में रालोद को शामिल करने के बातचीत चल रही है। सीटों पर जल्द फैैसला हो जाएगा। गठबंधन भाजपा को हराने का काम करेगा - प्रोफेसर सुधीर पंवार राष्ट्रीय प्रवक्ता सपा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

गठबंधन का जल्द होगा फैसला
सपा-बसपा गठबंधन में रालोद को शामिल करने के लिए शीर्ष नेताओं में वार्ता चल रही है। जल्द ही गठबंधन में शामिल होने पर सीटों की तस्वीर साफ हो जाएगी।
डॉक्टर योगेंद्र ,जिलाध्यक्ष रालोद
गठबंधन से मजबूत होगी राह
सपा-बसपा गठबंधन भाजपा को हराने का काम करेगा। कैराना सीट किसके हिस्से में आएगी संभवत: 15 जनवरी को ये तय हो जाएगा। ये गठबंधन बहनजी को प्रधानमंत्री बनाने का काम करेगा।

अरविंद झाल- बसपा मंडल कोआर्डिनेटर
भाजपा को फायदा पहुंचाएगा गठबंधन
प्रदेश की सभी की हर लोकसभा सीट पर कांग्रेस अपने प्रत्याशी चुनाव लड़ाएगी। सपा- बसपा गठबंधन भाजपा को जिताने का काम कर रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के फरवरी में मंडल स्तर पर रैली शुरू हो जाएगी।
ओमप्रकाश शर्मा अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी शामली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed