{"_id":"5c3b7859bdec22737f731caa","slug":"31547401305-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई रिकशा चालकों को यातायात नियमों की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई रिकशा चालकों को यातायात नियमों की दी जानकारी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए यातायात पुलिस ने ई-रिकशा चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी।
मजदूर कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में हुई बैठक में यातायात पुलिस के हेड कांस्टेबल अजय कुमार ने भी ई-रिकशा चालकों को नियमों का पालन करने पर जोर दिया। कहा कि यातायात नियम सभी के लिए हैं और सभी को इनका पालन करना चाहिए। अपील की कि क्षमता से अधिक सवारी न बैठाएं। नाबालिग के हाथ में ई-रिकशा का स्टेयरिंग न थमाएं। ई-रिकशाओं का रजिस्ट्रेशन अवश्य कराएं। नियमों का पालन करने से यातायात व्यवस्था में सुधार आएगा और किसी को कोई परेशानी भी नहीं होगी। समिति अध्यक्ष पवन कश्यप ने कहा कि ई-रिकशा चालकों को यातायात नियमों का पालन कर प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया। इस अवसर पर नीटू कश्यप, चंद्रपाल कुड़ाना, रामलाल, संजीव जैन, संजीव कश्यप, सुशील कश्यप, हारून, रमेश, ताहिद, दीपक, नीटू, धर्मेंद्र, कृष्ण कुमार, ओमपाल सिंह, हरेंद्र, हाशिम आदि मौजूद रहे।