{"_id":"5bf30871bdec2269377f85e3","slug":"31542654065-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम से मिलकर बताई समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम से मिलकर बताई समस्याएं
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम से मिलकर बताई समस्याएं
शामली। भारतीय किसान मंच के उपाध्यक्ष व शामली ग्राम संघर्ष समिति के संयोजक सुनील पंवार ने डीएम अखिलेश कुमार सिंह से मिलकर बुढ़ाना तहसील के आए दस गांवों में विकास कराने की मांग की है। पंवार ने बताया कि कांधला ब्लाक के दस गांव नाला, भारसी, भनेड़ा, हुरमुजपुर, खासपुर, डांगरौल, कनियान, भभीसा, सुन्ना, सल्फा गांव बुढ़ाना तहसील मे शामिल थे। शामली जिला बनने के बाद बुढ़ाना तहसील के सभी गांव शामली तहसील में शामिल हो गए थे। उन्होंने बताया कि दस गांव विकास के उद्देश्य से पिछडे़ हुए हैं। डीएम ने शीघ्र दस गांवों का भ्रमण करके स्थिति का जायजा लेने के आश्वासन दिया है।
योग को दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान
शामली। आरकेपीजी कॉलेज में योग सप्ताह शिविर के पांचवें दिन विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अरविंद कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं से योग को दिन चर्या में शामिल करने का आह्वान किया गया। डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, डॉ. अनिल कुुमार गुप्ता ने योग द्वारा मन पर नियंत्रण करने पर सलाह दी। डॉ. सत्येंद्र सिंह ने छात्राओं से ध्यान मुद्रा में ओमकार ध्वनि का उच्चारण करवाया। डॉ. परवीन अहमद ने छात्र-छात्राओं को खेलकूूद और योग को जीवन पर्यंत अपनाने की अपील की।