{"_id":"5bae77fb867a554f17702f4a","slug":"31538160635-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी कैडेट्स ने कस्बे में चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी कैडेट्स ने कस्बे में चलाया सफाई अभियान
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन। स्वच्छ भारत अभियान के तहत लाला लाजपत राय इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेट ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान कैडेट ने अन्य छात्रों को भी सफाई के प्रति जागरूक किया।
शुभारंभ प्रधानाचार्य चंद्रेश्वर प्रसाद ने किया। इस मौके पर कैडेट ने सबसे पहले विद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया। इसके बाद विद्यालय के आसपास के क्षेत्र में भी सफाई की। कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कैडेट व विद्यालय प्रबंधन ने लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया। एनसीसी अधिकारी प्रेम प्रकाश ने कहा कि आज पूरे देश में सफाई अभियान चल रहा है। इस दौरान एनसीसी कैडेट ने विभिन्न स्लोगनों, नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। उन्होंने सभी को जागरूक किया कि लोगों को अपने घर व आसपास के क्षेत्र में सफाई रखनी चाहिए। सफाई रखने से ही वातावरण साफ होगा। इससे हम लोग बीमारी से भी दूर रहेंगे। इस मौके पर अशोक राणा, पीटीआई राजीव कुमार, लोकेश कुमार, कमलकांत, गौरव, ऋतिक अरोरा, अजय, हिमांशु कुमार, अभिषेक सैनी, मोहम्मद रजा आदि मौजूद रहे।