फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   आरओ, एआरओ नियुक्त, तीन अगस्त से जमा होंगे नामांकन

आरओ, एआरओ नियुक्त, तीन अगस्त से जमा होंगे नामांकन

Thu, 02 Aug 2018 12:07 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
आरओ, एआरओ नियुक्त, तीन अगस्त से जमा होंगे नामांकन
शामली। जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत सदस्यों के 12 रिक्त पदों के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए रिटर्निंग ऑफिसर और सहायक रिटर्निंग ऑफिसरों की नियुक्ति कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर तीन से आठ अगस्त तक नामांकन पत्र जमा कराए जाएंगे।
विज्ञापन

शामली जनपद में जिला पंचायत सदस्य के एक पद, क्षेत्र पंचायत सदस्य के दो पद और ग्राम पंचायत सदस्य के नौ पदों के लिए उपचुनाव होना है। जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने उसके लिए रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ), सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (एआरओ) की नियुक्ति का आदेश बुधवार को जारी कर दिया है। जिला पंचायत सदस्य पद के उपचुनाव के लिए अपर जिलाधिकारी केबी सिंह को रिटर्ननिंग ऑफिसर बनाया गया है, जबकि डिप्टी कलेक्टर प्रशांत कुमार भारती को सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कैराना ब्लाक क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के उपचुनाव के लिए वाणिज्य कर अधिकारी देशपाल सिंह को आरओ तथा पशु चिकित्साधिकारी डाक्टर अजय कुमार को एआरओ नियुक्त किया गया है। थानाभवन ब्लाक में क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य पद के उपचुनाव के लिए वाणिज्य कर अधिकारी प्रमोद कुमार सैनी को आरओ तथा पशु चिकित्साधिकारी डाक्टर सऊद हसन को एआरओ बनाया गया है। ऊन ब्लाक के ग्राम पंचायत सदस्य पदों के उपचुनाव के लिए वाणिज्य कर अधिकारी बीएस खाती को रिटर्निंग ऑफिसर तथा पशु चिकित्साधिकारी डाक्टर नदीम को सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

वाणिज्यकर अधिकारी राजेंद्र सैनी तथा ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक उपेंद्र कुमार को रिट र्निंग आफिसर और पशु चिकित्साधिकारी उदयभान भारती व अवर अभियंता आशीष जयम को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर रिजर्व में रखा गया है। अपर जिलाधिकारी केबी सिंह ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य पद के लिए जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय कक्ष में नामांकन पत्र जमा होंगे, जबकि क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत सदस्य पद के नामांकन पत्र संबंधित ब्लाक कार्यालय पर जमा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपचुनाव का कार्यक्रम
- तीन अगस्त से नामांकन पत्रों की खरीद और जमा करने की प्रक्रिया शुरू होगी।
- आठ अगस्त को अपराह्न चार बजे तक नामांकन पत्र जमा कराए जा सकेंगे।
- नौ अगस्त को पूर्वाह्न 10 बजे से नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
- 10 अगस्त को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन पत्र वापस लिया जा सकेगा।
- 10 अगस्त को अपराह्न तीन बजे से चुनाव चिह्न का आवंटन होगा।
- 17 अगस्त को पूर्वाह्न सात बजे से अपराह्न पांच बजे तक मतदान होगा।
- 20 अगस्त को पूर्वाह्न आठ बजे से मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed