{"_id":"5adb824f4f1c1b9f098b5d6f","slug":"31524335183-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्रैल तक का भुगतान न हुआ तो मई में जलाएंगे गन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्रैल तक का भुगतान न हुआ तो मई में जलाएंगे गन्ना
Updated Sat, 21 Apr 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुगतान नहीं हुआ तो अगले महीने जलाएंगे गन्ना
थानाभवन।
गन्ना पर्ची और बकाया भुगतान की समस्या को लेकर जिला पंचायत सदस्य शेर सिंह राणा के नेतृत्व में किसानों ने थानाभवन शुगर मिल के महाप्रबंधक (केन) से मुलाकात की। चेतावनी दी कि यदि इस माह के अंत में अप्रैल तक के गन्ने का पूरा भुगतान नहीं हुआ, तो मई में किसान शुगर मिल के सामने अपना गन्ना जलाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद बेमियादी अनशन प्रारंभ किया जाएगा।
शनिवार को जिला पंचायत सदस्य शेर सिंह राणा किसानों के साथ शुगर मिल में पहुंचे। महाप्रबंधक (केन) हितेंद्र सिंह से मुलाकात कर कहा कि अभी तक किसानों की 50 फीसदी से ज्यादा गन्ने की फसल खेतों में खड़ी है।, जबकि मिल प्रबंधन दावा कर रहा है कि पिछले साल से अधिक गन्ने की पेराई कर दी है। आरोप लगाया कि केंद्रों के माध्यम से बड़े पैमाने पर बाहरी गन्ना मंगाया जा रहा है। वहीं, किसानों को सिर्फ नौ जनवरी तक के गन्ना मूल्य का भुगतान किया गया है और सहकारी समितियां किसानों के ऋण पर पेनल्टी लगा रही हैं। ऐसे में किसान ऋण कैसे जमा करेंगे। इस मौके पर श्यामपाल, सतीश चेयरमैन, रविंद्र सिंह सैनी, सीटू खानपुर, राव शफाकत, इस्लाम प्रधान और बबलू आदि मौजूद रहे। उधर, महाप्रबंधक (केन) हितेंद्र सिंह ने उन्हें बताया कि शुगर मिल में बाहरी गन्ना नहीं लिया जा रहा है। इंडेंट के मुताबिक गन्ना आपूर्ति हो रही है। बकाया भुगतान भी तेजी से कराया जाएगा।