फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   हरियाणा के शहरो के लिए शामली से होकर 12

हरियाणा के शहरो के लिए शामली से होकर 12

Sun, 15 Apr 2018 11:51 PM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा के शहरो के लिए शामली से होकर  12
हरियाणा के शहरों के लिए शामली से होकर 128 ट्रिप्स चलाएगा रोडवेज
विज्ञापन

शामली।
उत्तर प्रदेश व हरियाणा समझौते में स्वीकृत परमिटों के आधार पर जिले के आठ मार्गों पर 62 परमिटों के आधार पर 128 ट्रिप्स चलाएगा। लखनऊ मुख्यालय में शीघ्र होने वाली बैठकों में हरियाणा- पंजाब, हिमाचल राज्यों को संचालित होने वाली रोडवेज बसों का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया जाएगा। सहारनपुर परिक्षेत्र के आरएम ने सहारनपुर- छुटमलपुर, खतौली और मुजफ्फरनगर डिपो से नई रोडवेज बसों के नंबर, आरसी व फिटनेस रिपोर्ट मांगते हुए मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी हैं।
उत्तर प्रदेश - हरियाणा नए समझौते तहत हुए करार में जिले के सहारनपुर-नकुड़, गंगोह, बिडौली, करनाल मार्ग, सहारनपुर- शामली, दिल्ली व फरीदाबाद, शामली- पानीपत, शामली- दिल्ली, फरीदाबाद, मुजफ्फरनगर- शामली, बिड़ौली -करनाल, मुजफ्फरनगर- शामली, कैराना, पानीपत, शामली- करनाल बाया बिडौली, शामली- दिल्ली, फरीदाबाद के लिए सहारनपुर- मुजफ्फरनगर, खतौली डिपो हरियाणा के शहरों के लिए 62 परमिट के आधार पर 128 ट्रिप्स रोडवेज चलाएगा। सहारनपुर डिपो सहारनपुर - नकुड़ गंगोह, चौसाना, बिडौली - करनाल का 100 किमी लंबाई का मार्ग होगा। इस मार्ग पर चार परमिट पर आठ ट्रिप्स चलाएगा। सहारनपुर से शामली होकर दिल्ली होकर फरीदाबाद तक 241 किमी रोडवेज बसें दौड़ेगी। इस मार्ग पर दो परमिट के आधार पर दो ट्रिप्स चलाएगी।
विज्ञापन

खतौली डिपो शामली- पानीपत के लिए 10 परमिट के आधार 40 ट्रिप्स चलाएगा। शामली से दिल्ली होकर फरीदाबाद के लिए छह परमिटों के आधार पर रोडवेज बसों की 10 ट्रिप्स चलाएगा। मुजफ्फरनगर डिपो मुजफ्फरनगर करनाल वाया शामली बिड़ौली मार्ग पर आठ परमिटों के आधार पर 16 ट्रिप्स चलाएगा। मुजफ्फरनगर- शामली, कैराना, पानीपत मार्ग पर खतौली डिपो आठ परमिटों के आधार पर 16 ट्रिप्स चलाएगा। शामली करनाल वाया बिड़ौली मार्ग पर खतौली डिपो तीन परमिटों के आधार पर 12 ट्रिप्स चलाएगा। खतौली डिपो शामली- दिल्ली होकर फरीदाबाद के तीन परमिटों के आधार पर छह ट्रिप्स चलाएगा। सहारनपुर के आरएम मनोज पुंडीर ने बताया कि उत्तर प्रदेश व हरियाणा राज्य के मध्य परिवहन समझौता 2018 के आधार पर नई बसों के नंबर, आरसी फिटनेेेस की छाया प्रति तलब करके रिपोर्ट मुख्यालयों को भेज दी है। मेरठ परिक्षेत्र के आरएम एस के बनर्जी ने बताया कि मेरठ परिक्षेत्र ने भी मेरठ से शामली होकर करनाल, पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला, चंडीगढ़ आदि शहरों के लिए रोडवेज बसों के संचालन के लिए लखनऊ मुख्यालय को हरियाणा- पंजाब, हिमाचल राज्यों के लिए रोडवेज बसों के संचालन की सूची भेजी है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम मुख्यालय के मुख्य महाप्रबंधक एचएस गाबा ने बताया कि 12 अप्रैल को लखनऊ में बैठक होनी थी। अब यह बैठक लखनऊ मे जल्द होगी, जिसमें हरियाणा-पंजाब, हिमाचल व जम्मू-काश्मीर, उत्तराखंड राज्यों के लिए रोडवेज बसों की संचालन के लिए कार्ययोजना का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed