फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   जिला योजना समिति के सदस्यों को डीएम ने प्रमाण पत्र वितरित किए

जिला योजना समिति के सदस्यों को डीएम ने प्रमाण पत्र वितरित किए

Thu, 29 Mar 2018 12:15 AM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
जिला योजना समिति के सदस्यों को डीएम ने  प्रमाण पत्र वितरित किए
जिला योजना समिति के सदस्यों को मिले प्रमाणपत्र
विज्ञापन

शामली। जिला कलक्ट्रेट में जिला योजना समिति के चुनाव में चुने गए सदस्यों को डीएम इंद्र विक्रम सिंह द्वारा प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
बुधवार को जिला योजना समिति के तीन सदस्यों के लिए कलक्ट्रेट में सुबह दस बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक मतदान हुआ। जिले में नगर निकाय के सभी सदस्यों ने मतदान किया। तीन बजे के बाद आरओ ने मतदान के नतीजे घोषित किए गए। अन्य पिछड़ा वर्ग सदस्य पद के लिए सालिम को 98 मत प्राप्त हुए ओर अंजलि को 55 मत प्राप्त हुए तथा नितिन कुमार को पांच मत प्राप्त हुए। और एक मत निरस्त होने से कुल 198 मत पड़े। चुनाव में सालिम को विजयी घोषित किया गया। जिला योजना समिति के सामान्य महिला पद निशि संगल और अनुसूचित जाति पद पर सदस्य के रूप मं सरिता निर्विरोध चुनी जा चुकी हैं। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने विजेता सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित किए । जिला योजना समिति के कुल 15 सदस्य हैं, जिनमें नौ सदस्य जिला पंचायत के पूर्व में चुने जा चुके हैं। तीन पदेन सदस्यों में जिला पंचायत अध्यक्षा संतोष देवी अध्यक्ष सीडीओ जिला अर्थ संख्याधिकारी पदेन सदस्य है। तीन सदस्यों के चुने जाने के बाद जिला योजना समिति का कोरम पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed