फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 21 अप्रैल को होगी

जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 21 अप्रैल को होगी

Thu, 15 Feb 2018 12:17 AM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 21 अप्रैल को होगी
शामली। जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा की फिर से तिथि घोषित हो गई है। परीक्षा अब 21 अप्रैल को कराई जाएगी। जबकि पहले यह परीक्षा 10 फरवरी को होनी थी। जो किसी कारण से स्थगित कर दी गई थी।
विज्ञापन

बुधवार को शामली जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य बीसी पंत ने बताया कि वर्ष 2018 की प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। यह परीक्षा अब 21 अप्रैल को होगी। जिसमें जनपद से कक्षा छह में प्रवेश पाने के लिए 40 सीटों पर करीब चार हजार से ऊपर आवेदन पत्र किए है। जबकि जनपद को लक्ष्य पांच हजार आवेदन कराने के लिए दिया गया था। परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिसके लिए जनपद में परीक्षा के लिए 10 केंद्र बनाए गए है। जनपद के प्रत्येक ब्लाक में दो-दो परीक्षा केंद्र बनाए गए है। उन्होंने आवेदन करने वाले बच्चों से अपना अपना प्रवेशपत्र नवोदय विद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड कर निकालने के निर्देश और सभी को अच्छे से परीक्षा की तैयारी करने की अपील की। परीक्षा एक ही पाली में होगी। परीक्षा का समय 11.30 से 1.30 बजे तक होगी। सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा समय से एक घंटा पहले ही परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन


- प्रवेश परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्रों की सूची
1. सत्य नारायण इंटर कॉलेज शामली
2. सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली
3. डीएवी इंटर कॉलेज ऊन
4. जय सीताराम इंटर कॉलेज झिंझाना
5. सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कैराना
6. आर्य कन्या इंटर कॉलेेज कैराना
7. सरस्वती पब्लिक हाईस्कूल थानाभवन
8. एल्पाइन इंटरनेशनल स्कूल थानाभवन
9. प्रगति उच्च माध्यमिक विद्यालय कांधला
10. हिंदू इंटर कॉलेज कांधला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed